स्वामी विवेकानंद जयंती पर भोपाल में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सीएम ने किया योगाभ्यास

भोपाल 

मध्य प्रदेश में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर एक बार फिर बड़े स्तर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक पूरे प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थाओं में एक ही संकेत पर सूर्य नमस्कार और प्राणायाम कराया गया। 

भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में युवा दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रहने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि दिन में कम से कम आधा घंटा योग के लिए देना बेहद जरूरी है। आज का युवा तेजी से नशा और बुरी आदतों की ओर बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है।

सीएम ने कहा- पढ़ने की आदत युवाओं में लगभग खत्म होती जा रही है। युवा दिवस के मौके पर वे सभी युवाओं से अपील करते हैं कि खेलकूद और योग के साथ-साथ पढ़ने की आदत भी अपनाएं। सिर्फ पाठ्यक्रम ही नहीं, बल्कि जिस विषय या किताब में रुचि हो, उसे जरूर पढ़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पूरा योग करना संभव न हो तो सूर्य नमस्कार करना ही पर्याप्त है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा- “गर्व से कहिए, हम हिंदू हैं।”

राष्ट्रीय युवा दिवस यानी 12 जनवरी से प्रदेश में ‘संकल्प से समाधान’ महा-अभियान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में यह अभियान 31 मार्च 2026 तक चार चरणों में चलेगा। इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं, शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़े लंबित आवेदनों का समयबद्ध समाधान करना है।
अभियान की मुख्य बातें:

    यह अभियान 106 प्रमुख योजनाओं पर केंद्रित रहेगा।

    पूरी प्रक्रिया सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से मॉनिटर की जाएगी।

    उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कार मिलेगा।

चार चरण:

    12 जनवरी – 15 फरवरी: घर-घर जाकर आवेदन संग्रहण।

    16 फरवरी – 16 मार्च: क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन।

    16 – 26 मार्च: ब्लॉक स्तर पर लंबित और नए आवेदनों का निराकरण।

    26 – 31 मार्च: जिला स्तर पर अंतिम समाधान शिविर; सभी आवेदनों का निराकरण अनिवार्य।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार

    प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम होगा।

    कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ से होगी, इसके बाद स्वामी विवेकानंद का रिकॉर्डेड संदेश और मुख्यमंत्री का प्रेरक संदेश।

    भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव स्वयं कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    नरसिंहपुर के रुकमणि देवी पब्लिक स्कूल में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शामिल होंगे।

रेडियो संकेतों के अनुसार होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम

आकाशवाणी से मिलने वाले संकेतों के अनुसार सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित होगा, जिससे पूरे राज्य में एक समान समय पर आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश, एक संकेत पर होगा आयोजन

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार एक साथ और एक ही संकेत पर कराया जाएगा। जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के सदस्य, समितियाँ और गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।
कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

इस आयोजन में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएँ स्वैच्छिक रूप से भाग लेंगे। प्राथमिक शाला के बच्चे सूर्य नमस्कार में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वे कार्यक्रम के दौरान दर्शक के रूप में उपस्थित रह सकेंगे।

 

More From Author

छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी का सपना होगा साकार, 21 को CM साय करेंगे भूमिपूजन

सिंधिया बोले:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.