MP Weather: ठंड और कोहरे का कहर, संक्रांति के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मावठा की संभावना

भोपाल
 मध्य प्रदेश में जनवरी के दूसरे हफ्ते में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 15 जनवरी से सक्रिय होगा। यह स्ट्रॉन्ग सिस्टम 2-3 दिन बाद प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में मावठा गिरने का कारण बन सकता है।

प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा और तेज ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभागों में सुबह से मध्यम कोहरा और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, गुना, शिवपुरी, शाजापुर और सीहोर में भी कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में मध्यम कोहरा रहा। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, गुना, शिवपुरी, शाजापुर, सीहोर में भी कोहरा है। हालांकि, विजिबिलिटी 1 से 2 किलोमीटर तक है।

वहीं, उत्तरी हिस्से में सर्द हवाओं का असर बना रहेगा। वजह यहां बर्फीली हवाएं सीधे आना है। तेज सर्दी होने से ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे चल रहा है। दतिया, श्योपुर जैसे जिलों में भी सर्दी का असर बरकरार है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रविवार-सोमवार की रात प्रदेश के पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 9 डिग्री, इंदौर में 9.6 डिग्री, उज्जैन में 9.4 डिग्री और जबलपुर में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, कल्याणपुर में तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। दतिया में 5.4 डिग्री, राजगढ़-पचमढ़ी में 5.6 डिग्री, मंडला में 5.9 डिग्री और खजुराहो में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे ही रहा।

सोमवार को दिन में दतिया सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 21.8 डिग्री, पचमढ़ी में 21.2 डिग्री, नौगांव में 21.6 डिग्री, रीवा में 22.2 डिग्री, खजुराहो-श्योपुर में 22.6 डिग्री और मलाजखंड में तापमान 22.8 डिग्री रहा।

छा रहा कोहरा, ट्रेनों की टाइमिंग पर असर

नए साल में प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर है। इस वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से लेट हो रही है। इनमें सबसे ज्यादा असर मालवा एक्सप्रेस में हो रहा है। इसके अलावा पंजाब मेल, जनशताब्दी, झेलम, सचखंड एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनें भी प्रभावित हो रही है।

पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाओं का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पूर्व भारत में इस समय पश्चिमी जेट स्ट्रीम की तेज हवाएं बह रही हैं। यही वजह है कि, प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है और ठंड का असर बढ़ा है। आने वाले दिनों में सुबह और रात में ठंड और कोहरे का असर और मजबूत होगा।

विशेष रूप से उत्तर-मध्य प्रदेश के जिलों में सर्द हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान और कम दर्जा वाला कोहरा रहेगा। ग्वालियर, दतिया, श्योपुर और मंडला जैसे जिले लगातार ठंड के प्रभाव में रहेंगे।
13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में विजिबिलिटी घट सकती है। नागरिकों को कोहरे में यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अलर्ट वाले जिले: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज

More From Author

पूछ एआई के को-फाउंडर व सीईओ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

‘यूपी एआई एंड हेल्थ इनोवेशन कॉन्फ्रेंस’ में केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद बोलेः एआई पैठ में शीर्ष पर भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.