इस आसान रेसिपी से तैयार करें मीठी और कुरकुरी इमरती

सामग्री :

    1/4 कप मैदा
    1 कप उड़द की दाल (धुली हुई)
    1/2 छोटा चम्मच केसर
    1 चुटकी खाने का सोडा
    तलने के लिए घी या तेल
    1.5 कप चीनी
    1 कप पानी
    1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
    1/2 छोटा चम्मच केसर

विधि :

    सबसे पहले एक बर्तन में उड़द की दाल को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें।
    इसके बाद भीगी हुई दाल को पानी से निकालकर मिक्सी में बारीक पीस लें। पानी बहुत कम मात्रा में डालें, ताकि बैटर गाढ़ा रहे।
    अब बैटर को एक कटोरे में निकालकर अच्छी तरह फेंटें, ताकि यह हल्का और फूल जाए।
    इसके बाद इसमें मैदा, केसर और खाने का सोडा मिलाएं और फिर से मिक्स करें। बैटर को 15-20 मिनट के लिए रेस्ट करने दें।
    दूसरी तरफ एक पैन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर उबालें और चाशनी को गाढ़ा होने तक पकाएं ।
    चाशनी में इलायची पाउडर और केसर मिलाएं और गैस बंद कर दें।
    अब एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें और इमरती का बैटर एक सॉस बोतल या झरनी में भर लें।
    गर्म तेल में बोतल से गोलाकार घेरा बनाते हुए इमरती की शेप बनाएं और इमरती को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।
    अब तली हुई इमरती को निकालकर तुरंत गर्म चाशनी में 2-3 मिनट के लिए डुबोकर रखें।
    इसके बाद चाशनी से इमरती को निकालकर प्लेट में अलग कर लें।
    गरमागरम इमरती को गुलाब जल या केसर से गार्निश करके परोसें।

 

More From Author

MEA की एडवाइजरी: ईरान में बिगड़ते हालात, भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह

तीसरी पारी पर ब्रेक! दिग्विजय सिंह राज्यसभा से बाहर—राजनीतिक मोहभंग या कांग्रेस का मास्टरप्लान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.