दूषित बयान से गरमाई सियासत: फूल सिंह बरैया पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ वरिष्ठ नेत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया, सड़कों पर उतरी भाजपा

भोपाल
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं को लेकर दिए दूषित बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं पार्टी की वरिष्ठ नेत्रियों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कडी आलोचना की है। इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर सहित पूरे प्रदेश मेंं भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी एवं कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर बरैया से सार्वजनिक माफी एवं कांग्रेस से निष्कासन की मांग की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने समाज में जहर घोलने वाला बयान दिया है। विधायक बरैया का यह बयान कांग्रेस पार्टी की महिला और दलित विरोधी सोच को उजागर करता है। बरैया ने अपने बयान से सामाजिक विद्वेष फैलाने का काम किया है, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। राहुल गांधी ने इंदौर में विधायक फूल सिंह बरैया के साथ मंच साझा किया। राहुल गांधी का यह कदम क्या बरैया के बयानों को मौन सहमति व स्वीकारोक्ति मानी जाए? राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी विधायक बरैया पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर निकालें। बरैया के खिलाफ राहुल गांधी कोई कार्रवाई नहीं करते तो यह माना जाएगा कि अन्य समाजों को लेकर उनके मन में कोई सम्मान नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि महिलाओं को लेकर शर्मनाक बयान देने वाले कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के साथ राहुल गांधी ने मंच साझा कर कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता प्रदर्शित की है। बरैया का बयान कांग्रेस की विचारधारा और मातृशक्ति के प्रति निम्न स्तरीय संस्कार का प्रतिबिंब है। सोनिया व प्रियंका की चुप्पी कांग्रेस की कथनी और करनी उजागर करती है। 

कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करे कि वह बरैया के बयान से सहमत है या नहीं-डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का बयान समाज में जहर घोलने वाला है। सामाजिक विद्वेष फैलाने वाला बयान देने वाले कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया को राहुल गांधी तुरंत पार्टी से बाहर करें। राहुल गांधी मध्यप्रदेश में विधायक फूल सिंह बरैया के साथ मंच साझा करते हैं। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि क्या कांग्रेस पार्टी ऐसे बयान देने वाले नेताओं के साथ खड़ी है ? यदि कांग्रेस वास्तव में सामाजिक सद्भाव, समानता और सम्मान में विश्वास करती है, तो उसे यह स्पष्ट करना होगा कि फूलसिंह बरैया के बयान को लेकर क्या विचार है? केवल बयान देना पर्याप्त नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मैं फूलसिंह बरैया के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं। इस प्रकार की भाषा और सोच समाज को बांटने वाली है और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। ऐसे लोगों को सार्वजनिक जीवन में रहने का कोई अधिकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी समाज को जोड़ने, सम्मान और समरसता की राजनीति में विश्वास करती है, जबकि कांग्रेस बार-बार ऐसे बयानों के माध्यम से समाज में तनाव और विभाजन पैदा करने का काम करती रही है। अब समय आ गया है कि कांग्रेस नेतृत्व अपनी कथनी और करनी में अंतर समाप्त करे।

नारी सम्मान कांग्रेस के लिए मूल्य नहीं, सिर्फ़ वोट बैंक-श्री हेमंत खण्डेलवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी मंचों से महिला सम्मान और सशक्तिकरण की बातें करती हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी के विधायक द्वारा दिए गए महिला विरोधी और अमर्यादित बयानों पर उनकी चुप्पी बहुत कुछ कहती है। यह चुप्पी स्पष्ट करती है कि यह कोई व्यक्तिगत भूल नहीं, बल्कि कांग्रेस की नीति और मानसिकता का हिस्सा है। कांग्रेस के लिए नारी सम्मान कोई मूल्य नहीं, बल्कि केवल एक वोट बैंक बनकर रह गया है। यह मामला केवल महिलाओं का नहीं, बल्कि दलित समाज की अस्मिता, संविधान की आत्मा और सामाजिक सौहार्द से जुड़ा हुआ है। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि क्या यही कांग्रेस की असली सोच है? क्या ऐसे बयानों पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी उनकी सहमति मानी जाए? उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट मांग है कि श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। यदि ऐसा नहीं होता, तो कांग्रेस को महिला सम्मान, दलित अधिकार और सामाजिक न्याय की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। महिलाओं को लेकर रोज सवाल उठाने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भी इस मामले में अपनी और अपनी पार्टी की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का सार्वजनिक रिकॉर्ड बताता है कि यह बयान एक सुनियोजित और लगातार चलने वाली विकृत मानसिकता का हिस्सा है। नारियों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस विधायक का बयान समाज को आपस में लड़ाने वाला है – सुश्री निर्मला भूरिया
मध्यप्रदेश शासन की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान पर कहा कि भाजपा सरकार और हमारी पार्टी के नेता महिला सशक्तिकरण, सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसके विपरीत कांग्रेस के कुछ नेता और विधायक फूल सिंह बरैया जैसे लोग महिलाओं को लेकर शर्मनाक और विवादित बयान दे रहे हैं। मैं ऐसे बयानों की घोर भर्त्सना और कड़ी निंदा करती हूं। फूल सिंह बरैया का बयान न केवल सभी समाज की महिलाओं का अपमान है। उनका बयान समाज में विद्वेष फैलाने और समाज को आपस में लड़ाने की कांग्रेस की मानसिकता को भी उजागर करता है। बरैया जैसे नेताओं का मकसद केवल विभाजन की राजनीति करना है। कांग्रेस भी अंग्रेजों की तर्ज पर बांटो और राज करो की नीति पर चलने वाली पार्टी है। राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में आए हैं। मेरी राहुल गांधी से स्पष्ट मांग है कि वे इस तरह के बयान देने वाले नेताओं को तत्काल पार्टी से निष्कासित करें। 

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर ऐसी घिनौनी टिप्पणी अस्वीकार्य – श्रीमती अर्चना चिटनिस
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान को अत्यंत शर्मनाक बतातते हुए कहा कि कोई जनप्रतिनिधि महिलाओं के साथ हो रहे अपराध और बलात्कार जैसे जघन्य विषय पर इतनी घिनौनी टिप्पणी कर सकता है। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया एक जनप्रतिनिधि हैं। उनकी सोच महिला विरोधी और समाज को तोड़ने वाली है। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” का नारा देती हैं। यदि कांग्रेस वास्तव में इस नारे पर विश्वास करती है, तो प्रियंका गांधी को सबसे पहले फूल सिंह बरैया के खिलाफ लड़ना चाहिए। कांग्रेस पार्टी को बरैया के खिलाफ नोटिस जारी कर पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। प्रियंका गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे बलात्कार जैसे अपराधों पर इस तरह की भाषा और टिप्पणी का समर्थन करती हैं। कांग्रेस नेताओं की चुप्पी इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस की मानसिकता शुरू से ही महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली रही है। 

नारी सम्मान की संस्कृति को विकृत करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस – श्रीमती अश्विनी परांजपे
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे ने फूल सिंह बरैया के बयान पर कहा कि बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को ‘तीर्थ’ से जोड़ने का प्रयास न केवल घोर आपत्तिजनक है, बल्कि भारतीय संस्कृति और नारी सम्मान की परंपरा का अपमान भी है। कांग्रेस विधायक को यह भी याद रखना चाहिए-“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः ”यही हमारी सनातन संस्कृति रही है, जिसमें नारी पूज्य है, सम्मान की अधिकारी है। कांग्रेस समाज के सामने अंधकार और विकृति परोसने का काम कर रही है और उसे धर्म से जोड़ने का दुस्साहस भी कर रही है। आज पूरा देश राहुल गांधी से सवाल पूछ रहा है कि बहन-बेटियों के लिए अपमानजनक शब्द बोलने वाले विधायक फूल सिंह बरैया पर कांग्रेस पार्टी ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की है। भाजपा और महिला मोर्चा नारी सम्मान के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा और इसके खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदेश भर में हुआ प्रदर्शन, जलाया पुतला
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए शर्मनाक बयान पर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर पुतला जलाया। भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से फूल सिंह बरैया को निष्कासन की मांग करते हुए उनका पुतला जलाया। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन कर बरैया से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए पुतला जलाया गया। 

More From Author

स्पेशल: योगी सरकार के जीरो पावर्टी अभियान को धार देंगे यूनिवसिर्टी और कॉलेज

राशिफल 18 जनवरी: ग्रहों की स्थिति क्या कहती है? किन राशियों पर पड़ेगा असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.