विराट का शतक पड़ा फीका: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, भारत को घर में पहली बार हराया

इंदौर
रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम को 41 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। जवाब में विराट कोहली के शतक के बावजूद भारतीय टीम 46 ओवर में ही 296 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारतीय टीम की अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले 37 सालों में पहली वनडे सीरीज हार है।

338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 13 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल 18 गेंद में 23 रन बनाकर जैमिसन का शिकार बने। श्रेयस अय्यर 10 गेंद में तीन रन ही बना सके। स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 6 गेंद में एक रन ही बना सके। नीतीश रेड्डी 57 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा 16 गेंद में 12 रन बनाकर जेडन का शिकार बने। विराट कोहली शतक लगाकर खेल रहे हैं। हर्षित राणा ने ताबड़तोड़ 43 गेंद में 52 रन का योगदान दिया। सिराज खाता नहीं खोल सके। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 108 गेंद में 124 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुलदीप यादव के रन आउट के साथ ही भारतीय पारी समाप्त हुई।

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 137 रन बनाए हैं। भारत की ओर से हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी रही। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले ओवर में हेनरी निकोलस का विकेट गंवाया। वह खाता नहीं खोल सके। उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया। इसके बाद हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को पवेलियन का रास्ता दिखाया। कॉनवे 5 रन ही बना सके।

विल यंग ने 41 गेंद में 30 रन की पारी खेली। राणा ने उन्हें आउट किया। ग्लेन फिलिप्स और मिचेल की साझेदारी को अर्शदीप सिंह ने तोड़ा। फिलिप्स 88 गेंद में 106 रन बनाकर आउट हुए। डेरिल मिचेल ने 131 गेंद में 137 रन की पारी खेली। सिराज ने उन्हें पवेलियन भेजा। हे दो और फोक्स 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने तीन तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक एक विकेट मिला।

डेरिल मिचेल बने प्लेयर ऑफ द मैच
तीसरे वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले डेरिल मिचेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। डेरिल मिचेल ने 131 गेंद में 137 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और तीन छक्के लगाए।

38 साल में पहली बार जीता न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम ने 1988 से भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी शुरू की थी। हालांकि उसके बाद 38 साल में पहली बार न्यूजीलैंड की टीम भारत में वनडे सीरीज जीतने में सफल हुई है।

न्यूजीलैंड ने भारत को हराया
न्यूजीलैंड ने रविवार को भारत को तीसरे वनडे में 41 रन से हराया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती है।

More From Author

नव ऊर्जा और सकारात्मकता का पर्व: मौनी अमावस्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश

जनजातीय छात्रों के सपनों को पंख: भजनलाल शर्मा सरकार में एकलव्य स्कूल बने शिक्षा की उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.