अर्शदीप के बाद हार्दिक ने भी किया शिकार, रचिन रवींद्र के बल्ले से एक रन निकला

नागपुर
आज इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 239 रनों का रिकॉर्ड टारगेट रखा है। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 338 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल में भातर का न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने इससे पहले फरवरी 2023 में कीवी टीम के सामने 234/4 का स्कोर बनाया था। अभिषेक शर्मा ने नागपुर में सर्वाधिक रन बनाए। युवा ओपनर ने 35 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और छक्के लगाए। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन (10) का बल्ला नहीं चला। दो साल से अधिक समय बाद भारतीय टीम में लौटे ईशान किशन (5 गेंदों 8) भी सस्ते में आउट हुए।

कप्तान सूर्यकुमार यादव (22 गेंदों में 32, चार चौके, एक सिक्स) अच्छे टच में नजर आए। उन्होंने अभिषेक के साथ तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की पार्टनरशिप की। शिनम दुबे (9) और अक्षर पटेल (5) दहाई का आंकड़ा पार नहीं सके। हार्दिक पांड्या के बल्ले से 16 गेंदों में 25 रन निकले, जिसमें चीन चौके और एक छक्का है। रिंकू सिंह ने आठवें नंबर पर उतरने के बाद 20 गेंदों में नाबाद 44 रनों की शानदार पारी खेली और भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने चार चौके और तीन छक्के जड़े। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और काइल जैमीसन ने दो-दो विकेट चटकाए। क्रिस्टियन क्लार्क, ईश सोढ़ी और कप्तान मिचेल सेंटनर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

पहले ओवर में भारत को सफलता
अर्शदीप ने भारत को पहले ओवर में सफलता दिलाई है। उन्होंने दूसरी गेंद पर डेवोन कॉनवे को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। उनका खाता नहीं खुला।

More From Author

मालेगांव की सियासत में नया चेहरा: शेख आसिफ और ISLAM पार्टी ने बदल दी मुस्लिम राजनीति की तस्वीर

सूर्यकुमार यादव कोहली-रोहित के क्लब में पहुंचे, टी20 क्रिकेट में पूरे किए 9000 रन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.