क्या टी20 विश्व कप तक फिट हो जाएंगे तिलक वर्मा? स्टार बल्लेबाज का इमोशनल मैसेज आया सामने

नई दिल्ली
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर है। पेट से जुड़ी समस्या की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मैचों से बाहर हुए तिलक वर्मा तेजी से ठीक हो रहे हैं। फिलहाल बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में रिहैब प्रॉसेस से गुजर रहे वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करके जल्द कमबैक की उम्मीद जताई है। तिलक वर्मा ने ऐसे ही एक वीडियो क्लिप को शेयर किया है जिसमें वह एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। उसके साथ उन्होंने लिखा- कोई कसर नहीं छोड़ रहे, कमबैक सून।

तिलक वर्मा काफी समय से भारतीय टी20 बल्लेबाजी का अहम स्तंभ बने हुए हैं। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होम सीरीज में भी उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का जलवा दिखा था। सीरीज में वर्मा 187 रनों के साथ टॉप स्कोर रहे। इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी भी जड़ी। 23 साल के तिलक वर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारी के तहत विजय हजारे ट्रॉफी के 2 मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने क्रमशः 109 और 34 रन की पारियां खेली।

तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारी में जुटे हुए थे तभी उन्हें पेट से जुड़ी समस्या से जूझना पड़ा, जिसमें सर्जरी की जरूरत थी। इस वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबलों से बाहर हो गए। उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर को स्क्वाड में जगह दी गई।

बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा नंबर तीन पर भारत के लिए शानदार खेल दिखाते आए हैं। विश्व कप में उनकी मौजूदगी टीम इंडिया के लिए काफी अहम है। उनके अंदर दबाव को सोखने और परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी करने की शानदार क्षमता है। इसका मुजाहिरा उन्होंने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।

तिलक वर्मा के टी20 इंटरनेशनल करियर पर निगाह डालें तो उन्होंने अब तक 40 मैचों की 37 पारियों में 49.29 की औसत से 1,183 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 144.09 है। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 2 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं। नंबर 3 पर वह उसी तरह की भूमिका निभा रहे हैं जिस तरह की भूमिका विराट कोहली निभाया करते थे। उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 15 पारियों में 60.22 की औसत और 160 के स्ट्राइक रेट से 542 रन ठोके हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनके दोनों शतक तीन पर बल्लेबाजी करते हुए ही आएं हैं। इसके अलावा इस नंबर पर उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं।

 

More From Author

दुनिया की पहली पसंद बनता भारत, अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का विस्तार जारी : अश्विनी वैष्णव

ग्रामीण महिलाओं के हाथ में विकास की कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.