पहले शो के बाद बोले दर्शक: बॉर्डर 2 ने जीता दिल, दमदार डायलॉग्स रहे सीटीमार

मुंबई

सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म 'बॉर्डर 2' आज शुक्रवार को रिलीज हो गई है। यह साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले ही काफी चर्चा हो रही थी, इसके गाने भी ट्रेंड कर रहे थे। अब जब फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है तो दर्शकों की सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया क्या है? पढ़िए इस रिपोर्ट में

सनी देओल के अभिनय का दिखा दम
फिल्म 'बॉर्डर 2' पर नेटिजन्स के शुरुआती रिएक्शन देखकर साफ है कि इस फिल्म का जादू उन पर चल गया है। दर्शक पुरानी यादों में खो गए हैं। कुछ दर्शक इसे 'बॉर्डर' से भी बढ़कर बता रहे हैं। दर्शक इसे रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म बता रहे हैं और लिख रहे हैं कि इसे देखकर आंखें नम हो जाएंगी। सनी देओल के अभिनय का दम दिखा है। एक यूजर ने लिखा है, 'इस फिल्म को परिवार के साथ जरूर देखा जाना चाहिए। यह फिल्म देखते हुए थिएटर मानो किसी स्टेडियम में बदल जाता है। डायलॉग इतने दमदार हैं कि लोग सीटी बजाते हैं और तालियां गूंजती हैं'।

वरुण धवन को ट्रोल करने वालों को करारा तमाचा
फिल्म 'बॉर्डर 2' में सिर्फ सनी देओल ही नहीं, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत ने भी कमाल का काम किया है। एक यूजर ने लिखा है, 'सनी देओल ने पर्दे पर आग लगा दी। वरुण धवन भी सरप्राइज करते हैं। उनकी एक्टिंग देखकर ट्रोल करने वालों की बोलती बंद हो जाएगी। फिल्म का क्लाइमैक्स जबर्दस्त है'।

फिल्म की जान हैं इमोशंस
यूजर कह रहे हैं कि फिल्म 'बॉर्डर 2', साल 1997 की 'बॉर्डर' को शानदार ट्रिब्यूट है। इमोशंस इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं, बस पहली वाली फिल्म से इसकी तुलना मत करिएगा। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि इस फिल्म में 'बॉर्डर 2' की विरासत को बहुत शानदार तरीके से संभाला गया है।
 
दर्शकों को पसंद आया संगीत

फिल्म की कहानी, सितारों के अभिनय के अलावा फिल्म का संगीत भी दर्शकों को पसंद आया है। 'मिट्टी के बेटे' सॉन्ग दर्शकों को सबसे दमदार लगा है। हालांकि, यह भावुक भी करता है। फिल्म देखकर लौटे दर्शक हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाहर निकल रहे हैं। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।

'गदर 2' से भी ज्यादा बढ़कर सनी देओल की दहाड़
फिल्म 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसमें मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यूजर लिख रहे हैं, 'फिल्म में सनी देओल 'गदर 2' से भी ज्यादा दहाड़े हैं। अहान शेट्टी के सीन तो बहुत शानदार हैं। 

More From Author

उज्जैन में तनाव चरम पर, हिंसा जारी; पुलिस ने जताई चिंता

T20 World Cup से पहले बड़ी भविष्यवाणी: रवि शास्त्री बोले– यही खिलाड़ी करेगा सबसे ज्यादा असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.