ब्रेकफास्ट या व्रत के लिए परफेक्ट साबूदाने की टिक्की, जानें सरल विधि

सामग्री :

    साबूदाना एक कप
    उबले आलू तीन मीड‍ियम साइज के और मैश किए हुए
    मूंगफली आधा कप (भुनी और दरदरी पिसी हुई)
    हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    हरा धनिया कटा हुआ
    सेंधा नमक स्वादानुसार
    जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच
    घी या तेल तलने के लिए

विधि :

    साबूदाने की टि‍क्‍की बनाने के ल‍िए मीड‍ियम साइज के साबूदाने को 2 घंटे के ल‍िए भ‍िगो दें।
    अब भीगा हुआ साबूदाना छलनी में डालकर छान लें।
    अब एक बड़े बाउल में साबूदाना, मैश किए आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिक्‍स करें।
    अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे टिक्की के आकार के गोले बनाकर हल्का चपटा कर लें।
    इसके बाद तवा या पैन गरम करें, उसमें घी डालें और मीड‍ियम फ्लेम पर टिक्कियाें को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
    अब इन टिक्कि‍यों काे दही या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
    आप इसे चाय के साथ भी सर्व कर सकती हैं।
    व्रत में खाने के ल‍िए ये बेहतरीन स्‍नैक्‍स हो सकता है।

 

More From Author

राजस्थान पुलिस ने लिया कड़ा कदम, अपराधियों की फोटो मीडिया और सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने पर रोक

बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद चुनावी सियासी जंग शुरू, पार्टियां मैदान में उतरीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.