स्टेशन पर हत्या, 12 घंटे में गिरफ्तारी: CCTV, मोबाइल लोकेशन से ऐसे पहुंची पुलिस कातिल तक

मुंबई
मुंबई की भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेनों में एक बार फिर हिंसा की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मालाड रेलवे स्टेशन पर 27 वर्षीय ओमकार शिंदे को एक कॉलेज प्रोफेसर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित आलोक सिंह विले पार्ले के एक प्रमुख कॉलेज में प्रोफेसर थे। यह वारदात शनिवार को प्लेटफॉर्म 1 और 2 पर हुई, जिसने शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों को हैरान कर दिया।
 
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी और पीड़ित एक ही लोकल ट्रेन में सवार थे। मालाड स्टेशन के नजदीक पहुंचते ही ट्रेन के गेट से उतरने या चढ़ने को लेकर विवाद शुरू हो गया। मुंबई में इस तरह का झगड़ा रोजमर्रा की बात है, लेकिन अबकी बार यह घातक साबित हुआ। विवाद तेजी से भड़क गया और प्लेटफॉर्म पर उतरते ही शिंदे ने आपा खो दिया। उसने जेब से तेज धार वाला चाकू निकाला और अलोक सिंह के पेट में कई बार वार कर दिया। सिंह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े, जबकि हमलावर स्टेशन की भीड़ में फौरन गायब हो गया।

पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा
बोरिवली जीआरपी ने तुरंत जांच शुरू की और स्टेशन के CCTV कैमरों की मदद ली। फुटेज में सफेद शर्ट और नीली जींस पहने एक व्यक्ति को हमले के तुरंत बाद फुट ओवरब्रिज से भागते हुए देखा गया। इस दृश्य और तकनीकी खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और उसे वसई इलाके से गिरफ्तार कर लिया। घटना की वजह ट्रेन के गेट को लेकर हुआ विवाद बताई जा रही है, लेकिन हमले की क्रूरता को देखते हुए पुलिस इसे मामूली बात नहीं मान रही। इसे लेकर आगे की जांच चल रही है।

 

More From Author

नितिन नबीन में दिखती है नई पीढ़ी की ऊर्जा: मुख्यमंत्री योगी

यूपी का मॉडल समझने के लिए आधा दर्जन से अधिक दूसरे राज्यों के आबकारी आयुक्तों ने किया उत्तर प्रदेश का दौरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.