राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव वाइब्रेंट की थीम पर, प्रदेश में उगाए गए फूलों का होगा प्रदर्शन

भोपाल 

"वाइब्रेंट" की थीम पर 30 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाला "राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव" बहुउदेशीय होगा। पुष्प महोत्सव के भव्य आयोजन के लिये तैयारियों की समीक्षा बैठक आयुक्त अरविंद दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें राज्य स्तरीय रोज सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद गर्दे सहित अन्य पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

आयुक्त दुबे ने कहा कि प्रदेश में फूलों की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने और कृषकों की आय में वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिये पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मना रही है। इसमें कृषि, एवं उद्यानिकी फसल उत्पादन और फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देना सरकार का मूल लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश, देश का प्रमुख पुष्प उत्पादन राज्य है। मध्यप्रदेश में मुख्यत: गुलाब, जरबेरा, गेंदा, सेवंती, रजनीगंधा, ग्लेडियोलस, आर्किड, लिलियम, एंथुरियम, कारनेशन, गुडहल, बोगनवेलिया आदि फूलों का उत्पादन होता है। पुष्प महोत्सव का उद्देश्य प्रदेश वासियों को ध्यान इस ओर आकर्षित कराना भी है। इस पुष्प महोत्सव के सफल आयोजन के लिये उद्यानिकी विभाग द्वारा पुष्प उत्पादन कृषकों, नर्सरी संचालकों, फूलों का व्यवसाय करने वाले व्यपारियों, रोज सोसाइटी सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं, क्लबों को जोड़ा गया है।

दुबे ने कहा कि महोत्सव में भाग लेने सभी प्रतिभगियों को विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग और समर्थन दिया जाएगा। पुष्प उत्पादकों के मध्य स्वस्थ्य प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, उत्कृष्ठ स्थान पाने वालों को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा।

 

More From Author

PM Kisan Yojna में किसानों को मिलेगी 4,000 रुपये की किस्त, जानें क्या है नई अपडेट

गुजरात के अनोखे NRI गांव की हैरान कर देने वाली कहानी, जहां 10 हजार लोग और अरबों का कारोबार, फिर भी पुलिस नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.