मार्क एंथोनी की खुशखबरी: 57 साल की उम्र में आठवीं बार पिता, पत्नी नादिया कर रही हैं प्रेग्नेंसी की घोषणा

लॉस एंजिल्स

हॉलीवुड के फेमस सिंगर मार्क एंथोनी के घर फिर से बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। 57 साल की उम्र में वो जल्द ही अपने 8वें बच्चे के पिता बनेंगे। उनकी 26 साल की बीवी नादिया फरेरा प्रेग्नेंट हैं। दोनों ने अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सिरी पर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया और खुशखबरी सुनाई। ये इन दोनों का दूसरा बच्चा होगा।

मार्क एंथोनी और नादिया फरेरा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस पर अपने अलावा उनके पति और उनके बच्चे का हाथ रखा हुआ है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तीसरी सालगिरह मुबारक!! मार्क्विटो एक बड़ा भाई बनने जा रहा है।' इससे पहले उन्होंने 2023 में बेटे को जन्म दिया था।

उनके इस पोस्ट पर फैंस के अलावा जाने-माने सेलेब्स ने प्यार बरसाया है। फुटबॉल के दिग्गज डेविड बेकहम ने भी उन्हें बधाई दी है। ये मार्क का 8वां और नादिया का दूसरा बच्चा होगा।

उनका पूरा नाम मार्को एंटोनियो मुनिज है। 16 सितंबर 1968 को जन्में मार्क अमेरिकी सिंगर और एक्टर हैं, जो सबसे ज्यादा बिकने वाले साल्सा आर्टिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं। अपने करियर में 4 ग्रैमी अवॉर्ड, 8 लैटिन ग्रेमी अवॉर्ड और 29 लो नुएस्ट्रो अवॉर्ड जीत चुके हैं। साल 2014 तक मार ने वर्ल्ड लेवल पर 12 मिलियन से ज्यादा एल्बम बेचे थे।

साल 1999 में जन्मीं नादिया तमारा फरेरा पैराग्वे की फैशन मॉडल और ब्यूटी पेजेंट विनर हैं। उन्हें मिस यूनिवर्स पैराग्वे 2021 का ताज पहनाया गया था। उन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें वो फर्स्ट रनरअप रहीं। उन्होंने मिस टीन यूनिवर्स पैराग्वे 2015 का खिताब जीता था। इंटरनेशनल लेवल पर फैशन मॉडल के रूप में 2018 में पहचान मिली थी, जब उन्होंने न्यूयॉर्क फैशन वीक के फॉल/विंट शो के दौरान कस्टो बार्सिलोना के लिए रैंप वॉक किया था। उसके बाद से वो कई बड़े पब्लिकेशन का चेहरा बन चुकी हैं।

साल 1994 को मार्क की एक बेटी हुई, जिसका नाम एरियाना मुनिज है, जो उनकी उस समय की गर्लफ्रेंड डेबी रोसाडो से है। डेटिंग के दौरान उन्होंने चेज मुनिज को गोद लिया, जिसका जन्म 1995 में हुआ था। 1996 से 1998 तक, मार्क ने डोमिनिकन-अमेरिकन एक्ट्रेस क्लॉडेट लाली को डेट किया और उनसे सगाई कर ली। फिर 2000 में पूर्व मिस यूनिवर्स डायनारा टोरेस से शादी की। इस कपल का एक बेटा क्रिस्टियन मार्कस मुनिज है। इस कपल का दूसरा बेटा रयान एड्रियन मुनिज 2003 को पैदा हुआ। मार्क ने 2004 में जेनिफर लोपेज से शादी की। जेनिफर ने 2008 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। 2011 में मार्क और जेनिफर अलग हो गए। 2014 में मार्क ने मॉडल शैनन डी लीमा से शादी की, लेकिन 2016 में सेपरेट हो गए। फरवरी 2022 में नादिया संग रिलेशनशिप में आए। 2023 में शादी की।

More From Author

आवास, पेंशन व स्वच्छता में रिकॉर्ड प्रदर्शन से सामाजिक योजनाओं को नई गति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.