मसाला बैंगन फ्राई और दही ग्रेवी: बैंगन मसाला बनाने का तरीका, जो हर किसी को पसंद आएगा

Bharwa Baingan: भरवा बैंगन खाना किसे नहीं पसंद। ये ऐसी चीज है जिसे हर वो इंसान भी खा लेता है जिसे बैंगन नहीं पसंद। लेकिन, भरवा बैंगन बनाना काफी मुश्किल लगता है। लेकिन, आज हम आपको भरवा बैंगन की सबसे आसान रेसिपी बताएंगे जिसे आप फटाक से बनाकर खा सकते हैं। साथ ही इस तरह से भरवा बैंगन बनाने के आप हमेशा इसे खाएंगे। ये चावल, रोटी या किसी भी प्रकार की सब्जी के साथ खाने के अच्छी लगती है। तो आइए जानते हैं भरवा बैंगन कैसे बनाएं, क्या है इसकी आसान सी रेसिपी। पर उससे पहले जान लेते हैं भरवा बैंगन का मसाला कैसे बनाएं।

भरवा बैंगन का मसाला कैसे बनाएं?

-एक पैन में थोड़ा सा बेसन भून लें।
-इसमें एक चम्मच धनिया पाउडर मिला लें।
-एक चम्मच जीरा पाउडर मिला लें
-हल्दी पाउडर मिला लें।
-लाल मिर्च पाउडर मिला लें।
-ड्राई मैंगो पाउडर या अमचूर पाउडर मिला लें।
-हींग
-सौंफ
-नमक
-अजवाइन पाउडर मिला लें।
-फिर इसे गरम मसाला मिला लें।
-कसूरी मेथी मिला लें।
-अब गैस ऑफ कर लें और फिर मसाले को अच्छी तरह से भून लें।
-अब इसे प्लेट में निकाल लें और फिर इसमें सरसों का तेल मिला लें।
-अच्छी तरह से मिलाकर रख लें।
-इस तरह से तैयार हो गया भरवा बैंगन का मसाला।

अब बैंगन में 4 चीरे लगाकर पानी से धो लें। इसमें आप भरवा मसाला भर लें। अब पैन में थोड़ा सा तेल डालकर भून लें। फिर इस बैंगन को निकाल लें।
भरवा बैंगन कैसे बनाते हैं?

-अब भरवा बैंगन ग्रेवी बनाने के लिए पहले तो पहले दही लें।
-दही में भरवा बैंगन का बाकी मसाला मिला लें।
-अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, बाकी मचा हुआ मसाला, धनिया पाउडर, नमक और लहसुन और अदरक का पेस्ट मिला लें।-
-सबको मिलाने के बाद एक पैन में थोड़ा तेल डालें।
-जीरा और सरसों के बीज डालें।
-प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर भूनें।
-छोड़ा सा नमक मिलाएं।
-अब इसमें दही डालकर अच्छी तरह से पकाएं।
-बैंगन डालें और इसे ढककर पकाएं।
-इस प्रकार से तैयार है आपका भरवा बैंगन।
-धनिया पत्ते से सजाकर सर्व करें।

More From Author

भारतमाला परियोजना में 43 करोड़ का खेल, विशाखापत्तनम-रायपुर के 12 खसरा में, EOW बाकी 57 की जांच से क्यों बच रही है?

कैबिनेट मंत्री ने रिपोर्टर के सवालों पर किया बेबाक तरीके से सम्मान, शेयर किया फेसबुक वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.