कार चालक से मोबाइल फोन छीनकर भागे स्कॉर्पियो सवार दो युवक, आधी रात को ओवरटेक को लेकर हुआ था विवाद

  • हबीबगंज स्थित शालीमार बिल्डिंग के पास का मामला

भोपाल
राजधानी के हबीबगंज इलाके में आधी रात को ओवरटेक करने की बात को लेकर स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने कार चालक के साथ पहले विवाद किया और बाद में उसके हाथ से 2 मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले।घटना शालीमार बिल्डिंग के पास दानापानी रोड पर रात करीब साढ़े बारह बजे होना बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो सवार दो आरोपियों के खिलाफ झपटमारी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से स्कॉर्पियो का नंबर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार पीयूष मालवीय (22) रातीबड़ में रहता है और किराए पर टैक्सी चलाता है। शनिवार-रविवार की रात करीब साढ़े बारह बजे वह हबीबगंज स्थित शालीमार बिल्डिंग के पास सवारी छोडऩे गया था। वापस लौटते समय दानापानी रोड पर एक स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और ओवरटेक की बात को लेकर विवाद करने लगे। दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद चल रहा था, तभी स्कॉर्पियो चालक के साथी ने पीयूष के हाथ से उसके दो मोबाइल फोन छीन लिए। उसके बाद दोनों युवक स्कॉर्पियो में बैठकर वहां से भाग निकले।

 झगड़े के दौरान पीयूष उनकी गाड़ी का नंबर नहीं देख पाया था। पहले उसे लगा कि स्कॉर्पियो वाले युवक उसके मोबाइल फोन वापस कर देंगे, लेकिन जब मोबाइल नहीं मिले तो रविवार की शाम को उसने थाने जाकर दोनों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करवा दिया। इधर कोलार इलाके में रहने वाली संध्या शर्मा (58) कल दोपहर ऑटो में बैठकर जा रही थी, तभी ललिता नगर के पास उनके गले से किसी ने सोने की चैन चोरी कर ली। बाद में उन्होंने थाने जाकर चैन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

युवक का पर्स और मोबाइल लूटने वालों का सुराग नहीं
इधर शाहजहांनाबाद इलाके में एक युवक का पर्स और मोबाइल लूटने वाले ऑटो चालक और उसके साथियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार न्यू जेल रोड करोंद निवासी जितेंद्र कुमार शाक्य (33) एक निजी कंपनी में काम करते हैं
शुक्रवार-शनिवार की रात वह बाहर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन उनकी ट्रेन छूट गई थी। रात करीब डेढ़ बजे वह एक ऑटो में बैठकर अपने घर करोंद लौट रहे थे। ऑटो चालक करोंद के बजाए ऑटो को बड़ा बाग कब्रिस्तान की तरफ लेकर जाने लगा। 

जितेंद्र ने उसे मना किया तो कहने लगा कि छोटा सा काम है, उसके बाद वह उन्हें घर छोड़ देगा। कब्रिस्तान के पास चालक ने ऑटो रोका, जहां उसके तीन अन्य साथी मौजूद थे। चारों ने मिलकर जितेंद्र के साथ मारपीट की और जेब में रखा पर्स तथा मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। लूटे गए पर्स में एटीएम कार्ड और साढ़े पांच हजार रुपये नकद रखे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया था, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

More From Author

दहेज का विरोध: भिंड में दूल्हे के पिता ने 51 लाख लौटाए, सिर्फ 1 रुपया और नारियल लिया

आठवें वेतन आयोग के नाम पर होने वाले सायबर फ्रॉड से रहे सावधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.