राजस्थान में फिर करवट लेगा मौसम, आगामी सप्ताह बूंदाबांदी के संकेत

जयपुर

राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले सप्ताह राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके असर से कई जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्के बादल छाए रहे। बादलों और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह-शाम हल्की सर्दी का एहसास हुआ। शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू में 9.4, सीकर में 9.5, करौली और पाली में 9.6 तथा लूणकरणसर में 7.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं जयपुर, बाड़मेर, फलोदी, जालौर और प्रतापगढ़ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में पारा 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में जो बादल छाए रहे, वे एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थे। हालांकि नमी का स्तर कम होने के कारण बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने 18 फरवरी के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 15 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (12 फरवरी, डिग्री सेल्सियस में)

अजमेर: अधिकतम 27.9, न्यूनतम 13.9
भीलवाड़ा: अधिकतम 27.5, न्यूनतम 14.9
अलवर: अधिकतम 24.5, न्यूनतम 10
जयपुर: अधिकतम 27.8, न्यूनतम 15.2
पिलानी: अधिकतम 27.2, न्यूनतम 10
सीकर: अधिकतम 25.2, न्यूनतम 9.5
कोटा: अधिकतम 28.1, न्यूनतम 13.6
चित्तौड़गढ़: अधिकतम 31.2, न्यूनतम 14.2
उदयपुर: अधिकतम 27.4, न्यूनतम 14.8
बाड़मेर: अधिकतम 31.4, न्यूनतम 15.8
जैसलमेर: अधिकतम 27.8, न्यूनतम 12.3
जोधपुर: अधिकतम 29.5, न्यूनतम 16.3
बीकानेर: अधिकतम 26.8, न्यूनतम 10.8
चूरू: अधिकतम 26.8, न्यूनतम 9.4
गंगानगर: अधिकतम 24.7, न्यूनतम 12.3
बारां: अधिकतम 27.9, न्यूनतम 11.4
जालोर: अधिकतम 29.8, न्यूनतम 15.7
सिरोही: अधिकतम 24.3, न्यूनतम 11.5
फतेहपुर: अधिकतम 26, न्यूनतम 5.9
करौली: अधिकतम 28.2, न्यूनतम 9.6
दौसा: अधिकतम 29.1, न्यूनतम 11.1
प्रतापगढ़: अधिकतम 27.3, न्यूनतम 16.6
झुंझुनूं: अधिकतम 26, न्यूनतम 10.1
पाली: अधिकतम 28.8, न्यूनतम 9.6

More From Author

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अनियंत्रित पिकअप पलटने पर घायल हुए लोगों को डायल-112जवानोंने अस्‍पताल पहुंचाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.