भोपाल-इंदौर सहित MP के कई शहरों में दिन में बढ़ेगी गर्मी, पचमढ़ी-खजुराहो रात में ठंड का केंद्र

भोपाल
 मध्य प्रदेश में सर्दी अब विदाई की ओर है और गर्मी ने अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। दिन के समय तेज धूप लोगों को चुभने लगी है, वहीं रातें अभी भी हल्की ठंड का अहसास करा रही हैं। तापमान के इस उतार-चढ़ाव ने साफ कर दिया है कि, फरवरी का मौसम अब ट्रांजिशन मोड में आ चुका है। वहीं 16 फरवरी के बाद एक बार फिर से मौसम के बदलने की संभावना जताई गई है। 
30 डिग्री के पार पहुंचा पारा, खंडवा सबसे गर्म

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया है। सबसे ज्यादा गर्मी खंडवा में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री तक पहुंच गया।
इन शहरों में 30°C से ज्यादा रहा दिन का तापमान

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, बैतूल, धार, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, दमोह, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सागर और सिवनी। दोपहर के वक्त तेज धूप के कारण लोग अब गर्म कपड़े छोड़ने लगे हैं और पंखों-कूलर की जरूरत महसूस होने लगी है।
रातें अभी भी ठंडी, पहाड़ी इलाकों में कंपकंपी

हालांकि दिन गर्म हो रहे हैं, लेकिन रात के तापमान में अब भी ठंड बनी हुई है। शुक्रवार-शनिवार की रात सबसे ठंडा स्थान कटनी का करौंदी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया।

पचमढ़ी और खजुराहो सबसे सर्द

न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी और खजुराहो सबसे ठंडे बने हुए हैं। यहां रात का पारा 8-9 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है। साथ ही, मंदसौर, कटनी, रीवा और राजगढ़ जैसे जिलों में भी न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, वर्तमान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से कुछ जिलों में हल्के बादल हैं। वहीं, 16 फरवरी से नया सिस्टम पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से प्रदेश में बादल रह सकते हैं। इस वजह से दो दिन के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

अब हल्की सर्दी का ही दौर मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। सिस्टम गुजरने और बर्फ पिघलने के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। हल्की सर्दी का एक और दौर आ सकता है।

इन शहरों में बढ़ा पारा शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, बैतूल, धार, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, दमोह, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार रहा। सबसे ज्यादा 33.5 डिग्री तापमान खंडवा में दर्ज किया गया।

रात में ज्यादातर शहरों में पारा 10 डिग्री से ज्यादा ही है। शुक्रवार-शनिवार की रात की बात करें तो कटनी के करौंदी में सबसे कम तापमान 8.9 डिग्री रहा। पचमढ़ी में 9.2 डिग्री, खजुराहो में 10.4 डिग्री, राजगढ़ में 10.6 डिग्री, मंदसौर में 10.7 डिग्री, नौगांव-रीवा में 10.8 डिग्री और उमरिया में पारा 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पांच बड़े शहरों में ग्वालियर में सबसे कम 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी में तापमान इससे ज्यादा ही रहा।

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

    15 फरवरी- कुछ जिलों हल्का कोहरा रहेगा। बारिश का अलर्ट नहीं है। दिन में बादल छा सकते हैं।
    16 फरवरी- कुछ ही जिलों में हल्का कोहरा रहेगा। इस दिन बारिश का अलर्ट नहीं है। दिन में बादल जरूर छाए रहेंगे।

 

भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, दिन गर्म

भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, जबकि दिन गर्म। वर्ष 2014 से 2024 के बीच 4 साल दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया था। रात में 7 साल पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इस बार फरवरी में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार है।

16 फरवरी से बदलेगा मौसम

16 फरवरी को कुछ जिलों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अदिकतर क्षेत्रों में दिन के समय बादल छाए रहेंगे, जिससे धूप की तीव्रता कम होगी। हालांकि, न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि, बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती है, जिसका सीमित प्रभाव प्रदेश में दिखेगा।

More From Author

T20 वर्ल्ड कप में पहला एलिमिनेशन: ओमान को आयरलैंड ने हराया

पीड़ितों की सहायता में लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य : सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.