शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

नई दिल्ली  
शिखर धवन जिन्हें क्रिकेटप्रेमी 'गब्बर' के नाम से पुकारते हैं एक बार फिर सुर्खियों में हैं. खबरें हैं कि वो अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दूसरी शादी करने वाले हैं. क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर सोफी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा, जो पढ़कर उनके चाहने वाले सरप्राइज हैं.

शिखर धवन कर रहे दूसरी शादी?
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में शिखर धवन ऑफ व्हाइट कलर की इंडियन आउटफिट में दिख रहे हैं. सोफी ने गोल्डन कलर का शिमरी लहंगा पहना है. कपल एक-दूजे में खोया हुआ दिख रहा है. शिखर होने वाली हमसफर का हाथ थामे खुले आसमान के नीचे चलते दिख रहे हैं. कपल के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है, जो दिल जीत लेने वाली है.

क्रिकेटर ने अपने प्यार के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- ''संगीत नाइट. Almost the Dhawans'' कैप्शन पढ़कर फैन्स के बीच खलबली मच गई है. फैन्स कयास लगा रहे हैं कि क्रिकेटर शादी करने जा रहे हैं. कैप्शन उनकी जिंदगी की नई शुरूआत की गवाही दे रहा है. हालांकि, उन्होंने ऑफिशियली शादी पर कुछ नहीं बोला है.

More From Author

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: MYH अस्पताल की HIV यूनिट तक पहुंचीं बिल्लियां

माता वैष्णो देवी भवन में वीडियो बनाना हुआ प्रतिबंधित, नए नियम के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.