प्रतिनिधि मंडल ने औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर का किया दौरा

भोपाल

जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जायका) के अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतिनिधि मंडल ने इंदौर में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की जायका-2 वित्‍त पोषित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जायका जापान का द्वि-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें इवैल्यूएटर हिसाए ताकाहाशी एवं जायका के भारतीय प्रतिनिधि  कुनाल गुप्ता शामिल है। उन्होंने निर्माण कार्यों, उनकी गुणवत्ता, उपयोगिता तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन की बारीकी से जांच-पड़ताल की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने पीथमपुर स्थित 400 केवी सब स्टेशन में जायका द्वारा वित्तपोषित 315 एमवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर की स्थापना एवं उसकी उपयोगिता संबंधित जानकारी भी प्राप्‍त की। प्रदेश के पहले 132 केवी जी.आई.एस.(गैस इंसुलेटेड स्‍विचगेयर) सब स्‍टेशन महालक्ष्‍मी के लिए लाइन इन-लाइन आउट की गई 132 के.वी. मांगलिया–साउथजोन इंदौर ट्रांसमिशन लाईन का निरीक्षण कर सूक्ष्‍म मूल्‍यांकन किया।

औद्योगिक इकाइयों का किया दौरा, लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान एमपी ट्रांसको के अधिकारियों ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि इस ट्रांसफॉर्मर के स्थापित होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता और स्थिरता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इससे औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल रही है। इवैल्यूएटर हिसाए ताकाहाशी, एमपी ट्रांसको अधिकारियों द्वारा दी गई इस जानकारी से संतुष्‍ट नही हुई और उन्‍होंने औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर का निरीक्षण कर स्‍वयं वास्‍तविक स्थिति का आंकलन करने का निर्णय लिया। जायका प्रतिनिधि मंडल ने औद्योगिक इकाइयों के संचालकों के साथ बैठक भी की।

विद्युत आपूर्ति हुई स्थिर और गुणवत्तापूर्ण

एसआरएफ लिमिटेड, जो पैकेजिंग उद्योग से जुड़ी प्रमुख कंपनी है और जिसके पीथमपुर-धार क्षेत्र में चार संयंत्र संचालित हैं, ने जायका प्रतिनिधि मंडल के साथ अपने अनुभव साझा किए। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों के लिए स्‍थापित पॉवर ट्रांसफॉर्मर के उर्जीकृत होने के बाद अब विद्युत आपूर्ति पूरी तरह स्थिर और गुणवत्तापूर्ण हो गई है। एसआरएफ इंडस्ट्रीज के लीगल हेड  मिश्रा ने बताया कि बेहतर विद्युत उपलब्धता के कारण वे 132 के.वी. स्तर पर अपना लोड बढ़ाकर लगभग 15 एमवीए करने की तैयारी में हैं, जो दो नई उत्पादन इकाइयाँ के लिए उपयोगी होगी।

एम पी ट्रांसको की सराहना

जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जायका) की अंतर्राष्‍ट्रीय टीम ने एमपी ट्रांसको की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश द्वारा जायका वित्त पोषित परियोजनाओं के माध्यम से बेहतर लोड प्रबंधन सुनिश्चित कर कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों को अधिकतम लाभ पहुँचाने की दिशा में प्रभावी और दूरदर्शी प्रयास किए गए हैं। जायका टीम ने इंदौर में परियोजना के सकारात्मक प्रभावों की सराहना करते हुए इसे औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। 

More From Author

परामर्शदात्री समिति की बैठक में विधायकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

दिल्ली दौरे से पहले बड़ा बयान: PM कार्नी ने निज्जर मामले में भारत को दी क्लीन चिट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.