आर-पार की जंग में टीम इंडिया दांव पर, हार हुई तो खतरे में पड़ेंगे चार सितारों के करियर

 चेन्नई 
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से हारने के बाद भारत और जिम्बाब्वे दोनों के लिए गुरुवार (26 फरवरी) को होने वाला ग्रुप 1 का सुपर 8 गेम अहम हो गया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों ही टीमें यह मुकाबला सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जीतना चाहेंगी. भारत पर तो खैर इस मुकाबले को लेकर एक अलग ही दबाव है. 

वहीं भारतीय टीम को यह दुआ भी करनी है द‍िन के पहले मैच (26 फरवरी को वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका ) में वेस्टइंडीज की टीम को साउथ अफ्रीका हरा दे, बाद में भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हरा दे. क्योंकि वेस्टइंडीज का नेट रनरेट 5 पार है. वहीं साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट +3.800 है.

चूंकि भारतीय टीम ड‍िफेंड‍िंग चैम्प‍ियन है और अपने घर पर खेल रही है, ऐसे में उस पर दोहरा दबाव है. साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारतीय टीम का नेट रन रेट -3.800 में है. ऐसे में सूर्या ब्रिगेड चाहेगी कि उनके पक्ष में ही समीकरण रहें. वेस्टइंडीज की अफ्रीका पर जीत से भारत का सेमीफाइनल समीकरण बिगड़ सकता है. 

सुपर 8 में आज (गुरुवार) द‍िन के मुकाबले दोपहर 3 बजे वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में है. वहां दो पॉइंट्स के लिए मुकाबला होगा. पर अहमदाबाद से लगभग 2,000 किलोमीटर दूर चेन्नई में भारत और ज‍िम्बाब्वे की टीमें इस मुकाबले को ध्यान से देखेंगे. 

वैसे आज भारतीय टीम के साथ उनकी उम्मीद के मुताब‍िक नहीं हुआ तो कई ऐसे प्लेयर्स हैं, ज‍िनके टी20 कर‍ियर पर खतरा हो जाएगा. क्योंकि ऑप्शन तो बेंच पर कई तैयार हैं.   

1: अभ‍िषेक शर्मा: इस समय भारत में सबसे ज्यादा किसी ख‍िलाड़ी की आलोचना हो रही है तो वो अभ‍िषेक शर्मा हैं. ज‍िन्होंने टी20 वर्ल्ड 2026 के 4 मैचों में 15 रन बनाए हैं. ये 15 रन भी उनके साउथ अफ्रीका संग प‍िछले टी20 में आए थे.

उन्होंने शुरुआती टी20 में तो 3 डक (शून्य) बनाए थे. अभ‍िषेक शर्मा इस समय टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज हैं, पर उनके हाल‍िया फॉर्म ने टीम इंड‍िया की टेंशन बढ़ा दी है.  1 जनवरी 2025 से अब तक के टी20 आंकड़े देखे जाएं तो अभ‍िषेक शर्मा भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं.उन्होंने अब तक 30 मैचों की    30 पार‍ियों में  1056 रन  37.71 के एवरेज और  196.64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. 

पर इस बात में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि भारतीय टीम की यही इस वर्ल्ड कप में सबसे कमजोर कड़ी बनकर उभरा है. एक आंकड़ा देखा जाए तो पहले विकेट के लिए भारत का औसत 6.80 है, जो 20 टीमों में सबसे कम है.

अभ‍िषेक अगर आगे भी फ्लॉप होते हैं, उनके ऑप्शन के रूप में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी भी हैं. वैभव आने वाली 27 मार्च को सीन‍ियर टीम इंड‍िया में चुनने के पात्र हो जाएंगे. वैभव अभी 14 वर्ष के हैं और ICC के नियमों के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए

2: त‍िलक वर्मा: मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में त‍िलक वर्मा भी भारतीय टीम की कमजोर कड़ी बनकर सामने आए हैं. वो टीम की सबसे मजबूत 3 नंबर पोजीशन पर खेल हैं. उन्होंने 5 पारियों में 107 रन बनाए हैं. इसमें उनका एवरेज 21.40 और स्ट्राइक रेट 118.88 है.

जो 3 नंबर के बल्लेबाज के लिए कहीं से भी सटीक नहीं माना जाएगा. उनकी जगह लेने के लिए भी श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज हैं. त‍िलक जिस तरह वो साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ निकलकर शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए, उसके बाद तो सुनील गावस्कर ने भी उनको लताड़ा था. 

3: र‍िंकू सिंह: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह ने अब तक खेले 5 मैचों में सिर्फ 29 गेंदें खेलीं और सिर्फ 24 रन बनाए हैं. रिंकू ने अमेर‍िका के खिलाफ मैच में 14 गेंदों पर 6 रन, नामीबिया के खिलाफ 6 गेंद में 1 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंद में नाबाद 11 रन और नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 गेंद में नाबाद 6 रन बनाए. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 2 गेंदें खेलीं लेकिन बिना खाता खोले आउट हो गए. वैसे क्रिकेट के जानकार एक हिस्से का कहना है कि रिंकू को ज्यादा मौका नहीं मिले हैं, ऐसे में उन पर सवाल उठाना ठीक नहीं हैं. रिंकू की जगह लेने के लिए भी टीम में कई प्लेयर्स हैं. 

4: सूर्यकुमार यादव: इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. लेकिन उनका फॉर्म भी वैसा नहीं है, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. भारतीय टीम का सफर वर्ल्ड कप में खत्म हुआ तो 35 साल के सूर्या के कर‍ियर पर ब्रेक लग सकता है.

सूर्या इस वर्ल्ड कप में भले ही भारतीय टीम की ओर इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है . सूर्या ने 5 मैचों की 5 पार‍ियों में  1 बार नाबाद रहते हुए 180 रन 45.00 के एवरेज और 127.65 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. सूर्या का हाइएस्ट स्कोर 84* का था, जो उन्होंने ओपन‍िंग मैच में अमेर‍िका के ख‍िलाफ बनाया था. पर सूर्या का कर‍ियर टी20इंटरनेशल मैचों का स्ट्राइक रेट 162.77 और एवरेज 37.32 है, जो वर्ल्ड कप में गिर चुका है. 

More From Author

NCP में नई सियासी चाल, अजित पवार खेमे ने सुनेत्रा पवार पर लगाया दांव

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अफसरों की तैनाती बदली, आदेश आते ही अफसरों में हलचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.