आज का राशिफल (28 फरवरी 2026): मेष से मीन तक, जानें किसकी किस्मत पर होगी रोशनी

मेष राशि- मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है, इसलिए रिएक्शन देने से पहले एक बार सोच लेना बेहतर रहेगा। काम में ध्यान भटकेगा, लेकिन अगर एक काम पकड़ लिया तो पूरा करके ही छोड़ोगे। पैसों में ठीक-ठाक बैलेंस बना रहेगा, फालतू खर्च से बचो। घर में किसी की बात बुरी लग सकती है, बात को दिल पर मत लो। सेहत में सिर दर्द या आंखों में जलन हो सकती है, पानी ज्यादा पिएं।

वृषभ राशि- माहौल आपके फेवर में रहेगा। काम में पॉजिटिव फील आएगी और लोगों से सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस या नौकरी में कोई पुराना अटका काम आगे बढ़ सकता है। घर-परिवार में बातचीत से गलतफहमी दूर हो सकती है। पैसों को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी, लेकिन दिन के आखिर तक बात संभल जाएगी। खाने-पीने में लापरवाही मत करो, पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

मिथुन राशि- दिमाग तेज चलेगा। नए आइडिया आएंगे और लोगों से बात करके चीजें क्लियर होंगी। ऑफिस या काम की जगह पर किसी से हेल्प मिल सकती है। अधूरे काम निपटाने का अच्छा दिन है। फोन, मैसेज या कॉल से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खर्च सोच-समझकर करना ठीक रहेगा। थोड़ी थकान या नींद की कमी महसूस हो सकती है, आराम के लिए टाइम निकालें।

कर्क राशि- भावनाएं थोड़ी ज्यादा हावी रहेंगी। किसी अपने की बात दिल को लग सकती है। बेवजह सोचने से बचो और जो जरूरी है उसी पर ध्यान दो। काम में मन कम लगेगा, लेकिन जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। पैसों को लेकर कोई छोटा फैसला लेना पड़ सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा अगर आप शांत रहोगे। सेहत में गैस या पेट भारी लग सकता है।

सिंह राशि- कॉन्फिडेंस अच्छा रहेगा। लोग आपकी बात सुनेंगे और आपकी इमेज मजबूत होगी। काम में लीड लेने का मौका मिल सकता है। अगर किसी से नाराजगी चल रही है तो बात करके सुलझ सकती है। पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलो, उधार या बेकार की खरीदारी से बचो। शरीर में एनर्जी रहेगी, लेकिन थकान भी जल्दी हो सकती है।

कन्या राशि- कामकाज में फोकस बना रहेगा। जो ठान लोगे, उसे पूरा करने का मन रहेगा। सीनियर या बड़े लोगों से फायदा मिल सकता है। घर में किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों में स्थिरता रहेगी, लेकिन किसी को उधार देने से पहले सोच लो। सेहत में घुटनों या पैरों में दर्द हो सकता है, ज्यादा भागदौड़ से बचें।

तुला राशि– काम का प्रेशर ज्यादा रह सकता है। छोटी-छोटी बातों में उलझने से दिन खराब हो सकता है, इसलिए प्रैक्टिकल रहो। ऑफिस या बिजनेस में कोई पुराना काम फिर से सामने आ सकता है। घर में किसी बड़े की बात मान लेना ही सही रहेगा। पैसों को लेकर प्लान बनाना फायदेमंद रहेगा। सेहत में कमर या पैरों में हल्का दर्द हो सकता है।

वृश्चिक राशि- दिमाग में कई बातें चलेंगी। नए प्लान बनेंगे, लेकिन सब एक साथ करने की कोशिश मत करना। काम में थोड़ा कन्फ्यूजन रहेगा, किसी भरोसे वाले से सलाह ले लो। पैसों में ठीक-ठाक स्थिति रहेगी। दोस्तों से बातचीत से मन हल्का होगा। सेहत में नींद पूरी न होने से सिर भारी लग सकता है।

धनु राशि- रिश्तों में बैलेंस बनाकर चलना जरूरी है। किसी से बहस हो सकती है, लेकिन समझदारी से बात संभल जाएगी। काम में टीमवर्क से फायदा होगा। पैसों में स्थिरता रहेगी, लेकिन फालतू खर्च मन को ललचाएगा। किसी दोस्त से मिलना या बात करना अच्छा फील देगा। सेहत ठीक रहेगी, बस ज्यादा देर तक मोबाइल देखने से आंखों में दर्द हो सकता है।

मकर राशि- मन थोड़ा भारी रह सकता है। पुरानी बातें याद आ सकती हैं या किसी की कमी महसूस हो सकती है। काम में मन कम लगेगा, लेकिन जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। पैसों में अचानक खर्च सामने आ सकता है। घर में किसी से खुलकर बात करोगे तो मन हल्का होगा। सेहत में थकान या बॉडी पेन हो सकता है, आराम जरूरी है।

कुंभ राशि- मूड बेहतर रहेगा। बाहर निकलने या कुछ नया करने का मन बनेगा। काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है या कोई नया मौका दिख सकता है। दोस्तों से बातचीत से मन खुश होगा। पैसों में सुधार दिखेगा, लेकिन सेविंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। सेहत में हल्की थकान के अलावा कुछ खास दिक्कत नहीं दिखती।

मीन राशि- मन शांत रहेगा। अपने काम में लगे रहोगे और बेवजह की बातों से दूरी बनाकर रखोगे। काम में धीरे-धीरे सही दिशा बनेगी। घर-परिवार का साथ मिलेगा। पैसों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, बस पानी कम पीने से कमजोरी महसूस हो सकती है।

More From Author

वन भवन में विधिक प्रकोष्ठ का हुआ शुभारंभ

उबर एयर टैक्सी का आगाज, मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग, नई उड़ान सेवा का इंतजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.