मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: शमशाबाद बना ‘सूर्य नगर’, कई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी

विदिशा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को विदिशा जिले के शमशाबाद में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्य नगर करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संजय सागर और सगढ़ सिंचाई परियोजना के विस्तार को भी मंजूरी दी। इन दोनों परियोजनाओं के विस्तार से शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगभग 18 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।

More From Author

छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: गरियाबंद के गणेश सोनी NCC प्री-कमीशन कोर्स में देशभर में नंबर-1

अमावस्या की रात करें फिटकरी का यह चमत्कारी उपाय, तिजोरी में आएगी बरकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.