महिला दिवस पर पत्रकार कमरून निशा को कोरिया पुलिस का सम्मान, महिला सशक्तिकरण में योगदान की सराहना

बैकुण्ठपुर, कोरिया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरिया पुलिस ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकार कमरून निशा को सम्मानित किया है। यह सम्मान समारोह जिला कोरिया बैकुंठपुर के मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कोरिया पुलिस द्वारा किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे उपस्थित थे। पत्रकार कमरून निशा को उनकी साहसिक पत्रकारिता और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने तथा समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उनके अथक प्रयासों के लिए यह विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कोरिया पुलिस द्वारा क्षेत्र के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति और विशेष रूप से 'किन्नर दीदियों' को भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।

More From Author

चैंपियन बनी टीम इंडिया, BCCI ने खोला खजाना — 131 करोड़ रुपये का रिवॉर्ड घोषित

देश में गैस संकट: LPG की कमी के बीच सरकार ने लगाया एस्मा, प्राथमिकता सूची जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.