रफ्तार के तूफान बने नाहिद राणा, पाकिस्तान ढेर; पहले वनडे में बांग्लादेश की दमदार जीत

नई दिल्ली
तंजीद हसन तमीम (67) के नाबाद अर्धशतक और नाहिद राणा के पंजे की बदौलत बांग्‍लादेश ने पाकिस्‍तान को 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 8 विकेट से करारी शिकस्‍त दी। टी20 विश्‍व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्‍तान की यह शर्मनाक हार है। ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान टीम 30.4 ओवर में 114 रन पर सिमट गई थी। 115 रन के टारगेट को बांगलदेश ने 16वें ओवर में 2 विकेट खोकर ही चेज कर लिया और सीरीज में बढ़त बनाई।

पाकिस्‍तान टीम सस्‍ते में सिमटी
पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान को साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्‍तान को पहला झटका लगा। नाहिद राण ने साहिबजादा (27) को अफीफ हुसैन के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद राणा ने पाकिस्‍तान के टॉप ऑर्डर को ढेर कर दिया। 12वें ओवर में उन्‍होंने शमील हुसैन (4) का शिकार किया। 14वें ओवर में उन्‍होंने माज सदाकत (18) और 16वें ओवर में विकेटकीपर मोहम्‍मद रिजवान (10) को लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया। 18वें ओवर में राणा ने सलमान अली आगा (5) को पवेलियन भेजा। पाकिस्‍तान की ओर से लोअर ऑर्डर में उतरे फहीम अशरफ ने सबसे ज्‍यादा 37 रन की पारी खेली। नाहिद राणा ने 5 तो कप्‍तान मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट अपने नाम किए।

आसानी से चेज किया टारगेट
115 रन चेज करने उतरी बांग्‍लादेश को 27 के स्‍कोर पर पहला झटका लगा। शाहीन अफरीदी ने सैफ हसन का विकेट चटकाया। इसके बाद तंजीद हसन तमीम और नजमुल हुसैन शांतो के बीच दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों पर 82 रनों की पार्टनरशिप हुई। जीत के करीब आकर शांतो कैच आउट हो गए। उन्‍होंने 33 गेंदों पर 27 रन बनाए। तंजीद ने 42 गेंदों पर 67 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और 5 छक्‍के लगाए।

लिटन दास 3 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्‍तान की ओर से कप्‍तान शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्‍मद वसीम जूनियर को 1-1 सफलता मिली। इस जीत के साथ ही बांग्‍लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा वनडे मैच शुक्रवार, 13 मार्च को ढाका में ही खेला जाएगा।

 

More From Author

युवाओं से सोनू सूद की अपील: ड्राइविंग करते वक्त याद रखें, किसी की जिंदगी आपके हाथ में है

दिव्यांगता के बावजूद सायरा बानो बनीं आत्मनिर्भर, ई-रिक्शा चलाकर पेश की मिसाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.