अब UMANG, PhonePe, Paytm जैसे ऐप से भी बुक करें गैस सिलेंडर, जानिए पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोगों को फोन कॉल के जरिए LPG सिलेंडर बुक करने में परेशानी हो रही है। इसी का नतीजा है कि गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की कतारें देखने को मिल रही हैं। ऐसे में आप चाहें, तो सरकारी ऐप UMANG या PhonePe और Google Pay जैसी पेमेंट ऐप्स के जरिए भी सिलेंडर बुक कराने की कोशिश कर सकते हैं। इससे पहले हम बता चुके हैं कि किस तरह आप WhatsApp, SMS और मिस कॉल के जरिए सिलेंडर बुक करने का तरीका आजमा सकते हैं।

इसी कड़ी में आज हम बात सरकारी ऐप UMANG और पेमेंट ऐप्स की करेंगे। बता दें कि अगर आपका सिलेंडर बुक हो जाता है और समय पर डिलीवर नहीं किया जाता, तो इन 4 तरीकों से आप फोन पर ही उसकी शिकायत भी कर सकते हैं।

BHIM UPI ऐप पर LPG सिलेंडर कैसे बुक करें?

आप सरकारी UPI ऐप BHIM UPI ऐप के जरिए भी सिलेंडर बुक करवा सकते हैं। इसके लिए:

    BHIM ऐप खोलें और होम स्क्रीन पर दिख रहे Bill Pay के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    नीचे की ओर स्क्रॉल करें और Utility Bills कैटेगरी में LPG Cylinder के आइकन को चुनें।
    अपनी गैस कंपनी को चुनें।
    इसके बाद अपनी कंज्यूमर आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
    Get Bill Details पर क्लिक करते ही आपको सिलेंडर की कीमत और उपभोक्ता का नाम दिखेंगे।
    अब अपना UPI पिन डालें और पेमेंट पूरा करें।
    बुकिंग सफल होते ही आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा।

UMANG ऐप पर LPG सिलेंडर कैसे करें बुक?
UMANG यानी कि Unified Mobile Application for New-age Governance एक सरकारी ऑल-इन-वन ऐप है। इसकी मदद से आप एक ही ऐप में कई सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि गैस सिलेंडर की बुकिंग कराना भी उनमें से ही एक है। UMANG ऐप के जरिए सिलेंडर बुक करने के लिए:

    सबसे पहले ऐप को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करके उसमें लॉग इन कर लें। नए यूजर हैं, तो मोबाइल नंबर से साइन अप कर लें।
    इसके बाद होम स्क्रीन पर सर्च बार में अपनी गैस कंपनी जैसे Indane, HP Gas या Bharat Gas सर्च करें और रिजल्ट पर क्लिक करें।
    अब Refill Order या Order Cylinder के ऑप्शन को चुनें।
    अपनी कस्टमर आईडी या मोबाइल नंबर डालकर कंफर्म करें और पेमेंट करके बुकिंग पूरी करें।

PhonePe पर LPG सिलेंडर कैसे बुक करें?
सिलेंडर बुक करने के लिए आप पेमेंट ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Phonepe भी उनमें से एक है। PhonePe के जरिए सिलेंडर बुक करने के लिए:

    पहले Recharge & Pay Bills सेक्शन पर जाएं।
    अब 'LPG Cylinder' आइकन पर क्लिक करें।
    इसके बाद ऑपरेटर चुनें।
    अब अपनी कस्टमर आईडी डालें। इसके बाद सिलेंडर की कीमत स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
    Proceed to Pay पर क्लिक करके UPI, डेबिट कार्ड या वॉलेट के जरिए पेमेंट पूरा करें।
    बुकिंग होते ही आपको डिजिटल रसीद मिल जाएगी।

Google Pay के जरिए सिलेंडर बुक करने के लिए:
    सबसे पहले Bills सेक्शन में जाएं।
    इसके बाद पेमेंट कैटेगरी में आपको LPG Cylinder का ऑप्शन मिलेगा, उस पर टैप करें।
    अपनी गैस कंपनी चुनें और Consumer ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर अपना अकाउंट लिंक करें।
    अकाउंट लिंक होते ही कस्टमर का नाम और सिलेंडर की ताजा कीमत दिखाई देगी
    Pay पर क्लिक करें और अपना UPI पिन डालकर पेमेंट पूरा करें।
    बुकिंग सफल होते ही आपको Google Pay की ओर से कन्फर्मेशन मिलता है।

More From Author

शिक्षा में बड़ा निवेश, नए स्कूल, डिजिटल पढ़ाई

विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री गजेन्द्र यादव ने इस बजट केे लिए सदन के सदस्यों से सुझाव भी लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/54

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.