सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चमक पड़ी फीकी, जानें आज के रेट

इंदौर

मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार,  बीते कारोबारी दिन (शुक्रवार), 13 मार्च 2026 को शाम के समय 22 कैरेट सोने का भाव ₹145093 प्रति 10 ग्राम था, जो आज 16 मार्च 2026 को ₹143295 प्रति 10 ग्राम पहुंच आ गया है. वहीं, चांदी (999, प्रति 1 किलो) की कीमत में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। 

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 

Gold-Silver Price Today 16 March 2026: सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट

शुद्धता शुक्रवार शाम का रेट सोमवार
सुबह का रेट
जानें कितना सस्ता?
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 158399 156436 1963 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) 157765 155810 1955 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) 145093 143295 1798 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) 118799 117327 1472 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) 92663 91515 1148  रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 260488 252793 7695 रुपये सस्ती

बता दें कि बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोना सुबह की तुलना में शाम के समय सस्ता हुआ था जबकि, चांदी के रेट में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव (999 शुद्धता)

  • सुबह का रेट: ₹158555 प्रति 10 ग्राम
  • शाम का रेट: ₹158399 प्रति 10 ग्राम

शुक्रवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता)

  • सुबह का रेट: ₹259951 प्रति किलो
  • शाम का रेट: ₹260488 प्रति किलो

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दामों में जीएसटी शामिल नहीं होता है. गहने खरीदते समय पर मेकिंग चार्ज भी अलग से देने होते हैं. 

More From Author

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में सामूहिक पुंसवन संस्कार, संस्कारवान पीढ़ी के लिए मातृशक्ति की अनूठी पहल

होर्मुजसे गुजरते हुए भारत आ रहे हैं दो LPG जहाज, जानें कैसे पूरा हुआ मिशन ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.