छिंदवाड़ा में पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिल्ली से लौटते ही लिया हाल-चाल

भोपाल/छिंदवाड़ा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे के बाद अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर सीधे छिंदवाडा पहुंचे। जहां उन्होंने छिंदवाड़ा जिले की तहसील मोहखेड़ के ग्राम करेर, ग्वारा और झिरिया पहुंचकर सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए नागरिकों के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। इस दौरान उन्होंने छिंंदवाड़ा जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलों से भी मुलाकात कर उनक कुशलक्षेम जाना ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आत्मीयता के साथ ढांढ़स बंधाते हुए कहा, यह दुर्घटना पीड़ा दायक है। आप सभी धैर्य और साहस बनाए रखें, प्रदेश सरकार संकट में आपके साथ खड़ी है"।

उन्होंने कहा मैंने कल ही प्रभारी मंत्री को रात में ही यहां भेज दिया था मेडिकल डॉक्टर की टीम भी जबलपुर से भेजी गई और एक टीम को नागपुर भेजा गया जिससे वहां भी घायलों का इलाज सुनिश्चित हो। इसके साथ ही घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

हर मृतक के परिजन को 8-8 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसके साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को 8-8 लाख की आर्थिक मदद की जाएगी। 4-4 लाख सरकार की ओर से और 4-4 लाख संबल योजना के माध्यम से आर्थिक मदद प्राप्त होगी । उन्होंने कहा की घटना में घायल हर नागरिक को 1-1 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगाी। और घायलों का पूरा इलाज सरकार कराएगी।
पल-पल लेते रहे घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी

दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठकों के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव छिंदवाड़ा पीड़ितों के लिए चिंचित रहे। वे पल-पल घायलों के स्वास्थ्य का विवरण लेते रहे और दिल्ली से लौटते ही अपने आधिकारिक कार्यक्रमों को रद्द कर सीधे छिंदवाड़ा पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की।

ज्ञात हो कि गुरुवार शाम को छिंदवाड़ा के पास सिमरिया नाला में क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर छिंदवाड़ा पहुंचने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही, घायलों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जबलपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल को भी तत्काल रवाना कर दिया था।

परिवार के सदस्यों की भांति हो पीड़ितों की देखभाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीड़ितों व उनके परिजनों से मुलाकात के समय भावुक हो गए, परिवार के मुखिया की भांति छिंदवाड़ा कलेक्टर और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक घायल व्यक्ति की देखभाल "अपने परिवार के सदस्य" की भांति की जाए। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि घायलों के समुचित उपचार के लिए किसी भी प्रकार की कमी न हो, प्रदेश सरकार संकट में हर नागरिक के साथ है।

डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर भविष्य की सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि इस संकट के समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के दुःख को साझा करने और उनकी सहायता करने हेतु संकल्पित है।

 

More From Author

केंद्र का बड़ा फैसला: डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल के दाम ₹10 घटे

शिक्षा विभाग एक्टिव: सहायक प्राध्यापकों के हजारों प्रकरणों की जांच तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.