भोपाल में समर शेड्यूल अपडेट: गोवा की फ्लाइट बंद, नवीं मुंबई के लिए शुरू होंगी उड़ानें

 भोपाल
एयरलाइंस कंपनियों का नया समर शेड्यूल 29 मार्च से लागू हो जाएगा। इस सीजन में भोपाल को नए शहरों की कनेक्टिविटी के नाम पर केवल नवीं मुंबई तक एक उड़ान मिलने जा रही है। पैसेंजर फ्रेंडली गोवा उड़ान को बंद किया जा रहा है। माना जा रहा था कि इस बार समर सीजन में एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी लेकिन विंटर के मुकाबले उड़ानों की संख्या कम हो जाएगी। हालांकि समर सीजन के मुकाबले दो उड़ानें बढ़ रही हैं।

अब भोपाल से कुल 36 (18 जोड़ी) उड़ानें हो जाएंगी। नई उड़ान के नाम पर हाल ही में शुरू हुए नवीं मुंबई की उड़ान भोपाल को मिलने जा रही है। इस रूट पर इंडिगो एक उड़ान का संचालन करेगा। अहमदाबाद के लिए अब तक दो उड़ानें थीं, लेकिन अब एक हो जाएगी। हैदराबाद तक एक थी अब दो उड़ानें हो जाएंगी। गोवा रूट पर संचालित इंडिगो की उड़ान 29 मार्च से बंद हो जाएगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने स्लॉट लेने के बावजूद इस सीजन में एक भी उड़ान की बुकिंग शुरू नहीं की है।

दिल्ली तब सर्वाधिक सात उड़ानें
नए शेड्यूल में दिल्ली तक सर्वाधिक सात उड़ानें हो जाएंगी, इनमें से एक साप्ताहिक उड़ान है। मुंबई तक चार, बेंगलुरू तक दो, हैदराबाद तक दो, रायपुर, पुणे, अहमदाबाद एवं नवीं मुंबई तक एक उड़ान होगी। सूरत, शिर्डी, देहरादून, कोलकात्ता, अमृतसर एवं लखनऊ जैसे शहरों तक उड़ानें इस बार भी शुरू नहीं होंगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि समर शेड्यूल 24 अक्टूबर तक लागू होगा। इस अवधि के मध्यम में कुछ नए रूट जुड़ेंगे।

इस प्रकार रहेगा 29 मार्च से लागू समर शेड्यूल

शहर आगमन समय प्रस्थान समय ऑपरेटर

पुणे सुबह 02:30 बजे सुबह 03:10 बजे इंडिगो

दिल्ली सुबह 06:30 बजे सुबह 07:00 बजे इंडिगो

दिल्ली सुबह 07:55 बजे सुबह 08:25 बजे एयर इंडिया

बैंगलोर सुबह 08:10 बजे सुबह 08:40 बजे इंडिगो

मुंबई सुबह 09:00 बजे सुबह 09:30 बजे इंडिगो

हैदराबाद सुबह 09:15 बजे सुबह 09:40 बजे इंडिगो

दिल्ली दोपहर 12:05 बजे दोपहर 12:35 एयर इंडिया

हैदराबाद दोपहर 12:30 बजे दोपहर 12:50 बजे इंडिगो

मुंबई दोपहर 01:00 बजे दोपहर 01:40 बजे एयर इंडिया

दिल्ली शाम 04:20 बजे शाम 04:50 बजे इंडिगो

रायपुर शाम 04:25 बजे शाम 05:00 बजे इंडिगो

मुंबई शाम 05:25 बजे शाम 06:00 बजे इंडिगो

दिल्ली शाम 05:40 बजे शाम 06:15 बजे इंडिगो (बुध)

अहमदाबाद शाम 06:35 बजे शाम 06:50 बजे इंडिगो

दिल्ली शाम 07:00 बजे शाम 07:50 बजे एयर इंडिया

बैंगलोर शाम 07:00 बजे रात्रि 08:00 बजे इंडिगो

नवी मुंबई रात्रि 08:10 बजे रात्रि 08:50 बजे इंडिगो

दिल्ली रात्रि 08:25 बजे रात्रि 09:00 बजे इंडिगो

More From Author

BYD की सबसे छोटी कार: 4.9 सेकंड में तेज़ी, 380Km की रेंज के साथ

टीटी नगर में सीमांकन पूरा, 347 लोगों को दिया अंतिम नोटिस, 100 से ज्यादा झुग्गियां हटाने का आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.