खजूर को धूप या ओवन में सुखाकर घर पर छुआरा बनाने की पूरी विधि

खजूर सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. यही वजह है कि लोग इन्हें ताजे फल के साथ-साथ सूखे रूप यानी छुआरे के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं. छुआरा न सिर्फ लंबे समय तक खराब नहीं होता, बल्कि इसकी मिठास और पोषण भी ज्यादा कंसंट्रेटेड हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप घर पर ही छुआरा बनाना चाहते हैं, तो यह काम उतना मुश्किल नहीं है जितना लगता है.
1 किलो छुआरा कैसे बना सकते हैं?

सबसे पहले बात करते हैं कि 1 किलो छुआरा बनाने के लिए कितने खजूर चाहिएय आमतौर पर खजूर सुखाने के बाद उनका वजन करीब 30-40 प्रतिशत तक कम हो जाता है, क्योंकि उनमें मौजूद पानी सूख जाता है. यानी अगर आपको 1 किलो छुआरा बनाना है, तो आपको लगभग 1.5 से 1.7 किलो ताजे खजूर की जरूरत पड़ेगी. यह मात्रा खजूर की किस्म और उसमें मौजूद नमी पर भी निर्भर करती है.
घर पर छुआरा बनाने का तरीका

होम टिप्स के बारे में जानकारी देने वाली तमाम बेवसाइटों के अनुसार,  घर पर छुआरा बनाने का सबसे आसान और पारंपरिक तरीका है धूप में सुखाना. इसके लिए सबसे पहले अच्छे और हल्के सख्त खजूर चुनें, क्योंकि ज्यादा नरम खजूर सही से सूख नहीं पाते. खजूर को साफ पानी से धो लें और पूरी तरह सूखने दें. इसके बाद इन्हें एक ट्रे या जाली पर फैलाकर तेज धूप में रख दें.
धूप में सुखाते समय ध्यान रखें कि खजूर एक-दूसरे के ऊपर न हों. दिन में 2-3 बार इन्हें पलटते रहें, ताकि हर तरफ से बराबर सूख सकें. इसके साथ ही इन्हें हल्के कपड़े या जाली से ढक दें, ताकि धूल या कीड़े न लगें. मौसम के हिसाब से यह प्रक्रिया 7 से 12 दिन तक चल सकती है. जब खजूर पूरी तरह सख्त और सूखे लगने लगें, तो समझिए आपका छुआरा तैयार है. अगर धूप में सुखाना संभव नहीं है, तो आप ओवन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए ओवन को 60 से 70 डिग्री सेल्सियस पर सेट करें और खजूर को ट्रे में फैलाकर रखें. ओवन का दरवाजा थोड़ा खुला रखें, ताकि नमी बाहर निकलती रहे. करीब 6 से 8 घंटे में खजूर सूखकर छुआरे में बदल जाते हैं.
स्टोर करने का तरीका जरूरी

छुआरा बनने के बाद इसे सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है. इसे एयरटाइट डिब्बे में रखें और नमी से दूर रखें. अगर लंबे समय तक स्टोर करना हो, तो फ्रिज में भी रखा जा सकता है. छुआरा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह ऊर्जा का अच्छा सोर्स भी है. इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो पाचन, दिल की सेहत और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद होते हैं.

More From Author

Khelo India Tribal Games: कुश्ती स्पर्धा की शुरुआत आज, देशभर के 144 रेसलर मैदान में

बिना पेस्ट कंट्रोल किचन से कॉकरोच कैसे भगाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.