मिठास और तीखेपन का तड़का! शहद और चीज के साथ ट्राई करें ये खास ‘हॉट हनी एग’

अगर आप भी अंडा खाने के शौकीन हैं तो आप इसे अलग-अलग तरीके से बनाकर जरूर खाते होंगे. अंडे की कोई भी डिश बनाएं, हर बार इसका स्वाद बढ़कर ही आता है. चाहे सामान्य उबला हुआ अंडा हो, अंडा भुर्जी हो, अंडा रोल हो या फिर अंडा ऑमलेट सभी स्वाद में लाजवाब लगते हैं. आजकल सोशल मीडिया पर एक नई रेसिपी वायरल हो रही है, जिसे देखकर लगता है इसे तो जरूर आजमाना चाहिए. कुछ मीठा, चीज के साथ मसाले का मेल सुनने में लाजवाब लगता है ना? तो सोचिए, आखिर इसे बनाने का मन कैसे न करे.

हॉट हनी एग बनाने की आसान विधि
सबसे पहले एक पैन लें, उस पर थोड़ा शहद डालें, फिर थोड़ा मोजरेला चीज डालें, उसके बाद उसपर 2 अंडे डाल दें, ऊपर से थोड़ी बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें ( मिर्च का तेल भी डाल सकते हैं), जिससे इसका स्वाद काफी हद तक बढ़ जाता है, मिर्च का इस्तेमाल अपने स्वाद अनुसार ही करें. अब इसे धीमी आंच पर अच्छे से पकाएं, पक जाने पर इसे बीच में से फोल्ड करके प्लेट में सर्व करें. इसके स्वाद की बात करें तो जब इसे खाया जाएगा तो पहले ही निवाले में आपको शहद की मिठास मिलेगी, जिसके बाद आपको मसाले और मिर्च का तीखापन महसूस होगा. यही तो इस डिश की असली पहचान है, उसके बाद अंडे का स्वाद मानो लाजवाब लगता है.

कितना मिलता है पोषण?
अब जब बात अंडे की हुई है तो भला पोषण की बात कैसे न हो. हमने इसमें 2 अंडे, लगभग 1 चम्मच शहद और थोड़ा चीज डाला है, जो कुल मिलाकर लगभग 380 से 400 कैलोरी देगा. इसमें मौजूद अंडे और चीज में मिलाकर लगभग 20 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन होगा, जो कुल मिलाकर एक बेहतरीन डाइट मील हो सकता है.

फैट और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा
इसमें फैट की मात्रा भी काफी अधिक है, लगभग 30 ग्राम, जो इसमें मौजूद चीज से मिलेगी. जबकि इसमें कार्बोहाइड्रेट काफी कम है, जो सिर्फ शहद से मिलेगा. कुल मिलाकर यह एक ऐसा डाइट मील है जो आपको वजन बढ़ाने में भी काफी मदद कर सकता है. अगर आप वजन घटा रहे हैं तो इसे कम से कम खाएं, क्योंकि इसमें मौजूद पोषण जल्दी वजन बढ़ा सकता है और स्वाद की तो बात ही अलग है – इसका मीठा और तीखा स्वाद खाने के बाद ही समझ आता है, इसे बताकर समझाया नहीं जा सकता.

More From Author

क्यों रहते हैं परेशान? जानें वो 5 बातें जिन्हें अपनाकर हर दिन लगेगा ‘तोहफा’

रामायण के ‘लक्ष्मण’ से मिलने के लिए फैन बना ‘झूठा भाई’, सुनील लहरी ने सुनाया मजेदार किस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.