नेचुरल फ्रूट फेसपैक,टमाटर, स्ट्रॉबेरी और अनार से पाएं पार्लर जैसा ग्लो

गर्मियों में चिलचिलाती और झुलसा देने वाली धूप से चेहरे की स्किन ना केवल टैन हो जाती है बल्कि धूप और प्रदूषण स्किन की चमक, नमी और निखार भी छीन लेते हैं. खराब हो रही स्किन पर लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन केमिकल होने की वजह से वो कई बार त्वचा को और अधिक ड्राई या डैमेज कर देते हैं.

ऐसे में यहां हम आपको घर की कुछ नेचुरल लेकिन बेहद शक्तिशाली चीजों से एक बेहतरीन फेसपैक बनाने का तरीका बता रहे हैं. इसके लिए आपको लाल लाल टमाटर, शुद्ध बेसन, गुलाबजल, अनार और स्ट्रॉबेरी चाहिए होंगी. इन सभी का मिश्रण आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

स्किन के लिए बेहतरीन है ये फेस पैक
हम सभी को पता है कि बेसन गहराई से आपकी स्किन की सफाई करता है, वहीं टमाटर और स्ट्रॉबेरी सनबर्न को ठीक करते हैं. अनार का जूस एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर है जो उम्र के असर को धीमा करता है और गुलाबजल चेहरे को ताजगी भरी ठंडक देता है. ये होममेड फेस पैक गर्मियों में आपकी त्वचा को बेबी सॉफ्ट और चमकदार बनाए रखने का सबसे आसान और असरदार  तरीका साबित हो सकता है.

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका
इस फेसपैक के लिए आपको कुछ चीजें चाहिए हैं जिनकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं. अगर आपके किचन में सभी चीजें नहीं हों तो आप उसके बिना भी इसे तैयार कर सकते हैं. साथ ही आप इसमें अपनी पसंद और स्किन के टाइप के अनुसार कुछ चीजें जैसे चावल का आटा, हल्दी या मुल्तानी मिट्टी ऐड भी कर सकते हैं.

सामग्री
बेसन: 2 बड़े चम्मच (बेस के लिए)
टमाटर का पल्प: 1 बड़ा चम्मच (टैनिंग हटाने के लिए)
अनार का जूस: 1 बड़ा चम्मच (एंटी-ऑक्सीडेंट्स के लिए)
स्ट्रॉबेरी: 2 पिसी हुई (विटामिन-सी और चमक के लिए)
गुलाबजल: जरूरत अनुसार (पेस्ट बनाने और ठंडक के लिए)

बनाने का तरीका
एक कांच की कटोरी में बेसन लें और उसमें टमाटर का ताज़ा पल्प और पिसी हुई स्ट्रॉबेरी मिलाएं.
अब इसमें अनार का जूस डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
मिश्रण को थोड़ा चिकना और लगाने लायक बनाने के लिए इसमें गुलाबजल मिलाएं.
इसे तब तक फेंटें जब तक कि एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए.

लगाने का तरीका
चेहरे को ठंडे पानी से धोकर सुखा लें.
ब्रश या उंगलियों की मदद से गर्दन और चेहरे पर एक समान परत लगाएं.

इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें.
जब यह हल्का सूख जाए, तो हाथों को थोड़ा गीला करके सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए इसे ठंडे पानी से धो लें.
बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करें.

More From Author

PBKS vs GT, न्यू चंडीगढ़ की पिच पर बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से किसे मिलेगी मदद? जानें मुल्लांपुर स्टेडियम की रिपोर्ट

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कोटा में ओलावृष्टि और तेज बारिश से तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.