MPL Auction 2026: आशुतोष शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में किया शॉपिंग

भोपाल 

 मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग 2026 (MPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया में आशुतोष शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। आशुतोष शर्मा को मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख रुपये में खरीदकर टीम के साथ जोड़ा है। इसके साथ ही अक्षत रघुवंशी को रीवा जगुआर ने 13.80 लाख रुपये में खरीदा है जो कि एमपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। तीसरी सबसे बड़ी बोली अनिकेत वर्मा के लिए लगी जिन्हें 13.20 लाख रुपये में भोपाल लेपर्ड्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

ग्रेड-ए के सभी खिलाड़ियों के लिए लगी बोली
इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में MPL 2026 के लिए हुई नीलामी में 244 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा रही है। हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 50 लाख रुपए का पर्स दिया गया है। MPL जून 2026 में इंदौर और ग्वालियर में खेला जाएगा। ग्रुप-एक के सभी 10 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा चुकी है, इन सभी खिलाड़ियों का आधार मूल्य 3 लाख रुपये रखा गया था।

ग्रुप-ए के किस खिलाड़ी को किस टीम ने कितने में खरीदा

    आशुतोष शर्मा- 15 लाख रुपये में मालवा स्टेलियंस ने खरीदा।
    अक्षत रघुवंशी- 13.80 लाख रुपये में रीवा जगुआर ने खरीदा।
    आवेश खान- 8.20 लाख रुपये में चंबल घड़ियाल ने खरीदा।
    शिवम शुक्ला- 6.60 लाख रुपये में पिंक पैंथर ने खरीदा।
    शिवांग कुमार- 13 लाख रुपए में बुंदेलखंड बुल्स ने खरीदा।
    माधव तिवारी- 10.60 लाख में उज्जैन फाल्कन ने खरीदा।
    सारांश जैन- 9 लाख 60 हजार रुपये में निमाड़ ईगल ने खरीदा।
    कुलदीप सेन- 7 लाख में बुंदेलखंड बुल्स ने खरीदा।
    कुमार कार्तिकेय सिंह- 10.20 लाख रुपए कीमत में रॉयल निमाड़ ईगल्स ने खरीदा।
    मंगेश यादव- 12 लाख रुपए में ग्वालियर चीताज ने खरीदा।

सात टीमों ने एक-एक आईकॉन खिलाड़ी को किया रिटेन

MPL ऑक्शन में पिछले संस्करण की सात टीमों ने अपने एक-एक आईकॉन खिलाड़ी को रिटेन किया है। जिन खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रिटेन किया है उनमें सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेशन अय्यर हैं जिन्हें पिंक पैंथर्स ने 12 लाख 50 हजार रुपए में रिटेन किया है। इसके साथ ही रजत पाटीदार को लियर चीताज ने सात लाख रुपए में और अरशद खान को भोपाल लेपर्ड्स ने 8 लाख रुपए में रिटेन किया है।

खिलाड़ियों को 4 श्रेणियों में बांटा

MPL (एमपीएल) की नीलामी में जिन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है उन्हें चार श्रेणियों में ए, बी, सी और डी में बांटा गया है।

    A श्रेणी- ए श्रेणी में उन खिलाड़ियों को रखा गया है जो भारतीय टीम में खेल चुके हैं और पिछले दो सत्रों में आईपीएल में खरीदे गए हैं या फिर भारत-ए की क्रिकेट टीम में शामिल रहे हैं। इन सभी खिलाड़ियों का आधार मूल्य 3 लाख रुपये है।

    B श्रेणी- बी श्रेणी में वो खिलाड़ी शामिल किए गए हैं जो कि पिछले दो सत्रों में रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सीनियर टीम में चुने गए हों। इन खिलाड़ियों का आधार मूल्य 1.5 लाख रुपए है।
    C श्रेणी- सी श्रेणी में वो खिलाड़ी हैं जो पिछले दो सत्रों में मध्य प्रदेश की जूनियर टीम में शामिल रहे हैं, इनका आधार मूल्य 75 हजार रुपए है।
    D श्रेणी- डी श्रेणी में वो खिलाड़ी रखे गए हैं जो कि पिछले दो सत्रों में जेएन भाया ट्रॉफी या माधवराव सिंधिया ट्रॉफी में संभागीय टीम से अंतिम एकादश में खेले हों, इनका आधार मूल्य 50 हजार रुपये है।

More From Author

गोरखपुर मंडल में 19 हजार परिवारों को मिली पक्की छत, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत खर्च हुए 219 करोड़

तमिलनाडु ओपिनियन पोल: इंडिया ब्लॉक के किले पर संकट, BJP गठबंधन को मिल रही मजबूत बढ़त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.