मल्लखंभ प्रतियोगिता के प्रथम दिन छत्तीसगढ़ की पुरूष टीम 124.35 अंक के साथ रही विजेता

रायपुर

खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत आज सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में आज रोप मल्लखंभ, पोल मल्लखंभ, हैंगिंग मल्लखंभ का आयोजन हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हिस्सा ले रहे 14 राज्यों की टीम में से राजस्थान, तमिलनाडु उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र झारखंड, मध्य प्रदेश,दिल्ली ,गुजरात, छत्तीसगढ़ के पुरुष टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। 
           
आज हुई स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की मल्लखंभ टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खेल खेलो इंडिया एवं बीच गेम्स आदि के दोनों वर्गों में विजेता रहे। छत्तीसगढ़ ने 124.35 अंक के साथ प्रथम, महाराष्ट्र ने 118.35 अंक के साथ द्वितीय एवं झारखंड ने 86.95 अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

More From Author

धुरंधर 2 की 900 करोड़ के पार की धाक और प्रोजेक्ट हेल मेरी और उस्ताद भगत सिंह का जानें अब तक का कलेक्शन

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.