आईपीएल 2026, बेंगलुरु के सामने चेन्नई की चुनौती, जीत का खाता खोलने उतरेंगे ऋतुराज

  बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच रविवार को हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की शाम साढ़े सात बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टक्कर होगी। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी पर्याप्त आराम के बाद मौजूदा सीजन में दूसरा मैच खेलने उतरेगी। आरसीबी ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से धूल चटाई। सीएसके तीसरा मैच खेलेगी और जीत का खाता खोलने की फिराक में होगी। पांच बार की चैंपियन चेन्नई को पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 8 विकेट से रौंदा जबकि दूसरे मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के हाथों 5 विकेट से हार का सामना किया। आज सीएसके की निगाह गेंदबाजी में सुधार करने पर होगी। सीएसके के लिए संजू सैमसन की फॉर्म भी चिंता का विषय है।

पिछले तीन मैचों का रिकॉर्ड करेगा हैरान
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आरसीबी और सीएसके का अब तक कुल 36 मुकाबलों में आमना-सामना हुआ है। इस दौरान चेन्नई का पलड़ा भारी रहा। सीएसके ने 21 मैचों में जीत का स्वाद चखा। वहीं, आरसीबी को केवल 13 मैचों में जीत नसीब हुई। एक मैच बेनतीजा रहा। हालांकि, दोनों टीमों के बीच पिछले तीन मैचों का रिकॉर्ड हैरान करने वाला है, जिसमें लगातार आरसीबी ने बाजी मारी। आरसीबी ने पिछले सीजन में सीएसके को 50 रनों से रौंदने के अलावा दो रनों से करीबी जीत दर्ज की। बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2024 में चेन्नई को 27 रनों से हराया। सीएसके ने उस सीजन के पहले मैच में आरसीबी को 6 विकेट से मात दी थी। सीएसके का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भले ही शानदार हो लेकिन आरसीबी से पार आसान नहीं होगा। मानसिक और शारीरिक ताजगी के अलावा आरसीबी अब अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में कहीं बेहतर टीम नजर आ रही है।

सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट
आरसीबी और सीएसके के बीच मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा विराट कोहली ने किया है। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज कोहली ने सीएसके के खिलाफ 35 पारियों में 1160 रन बनाए हैं, जिसमें 37.41 का औसत रहा। उनके बाद चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी ने 32 पारियों में 37.41 के औसत से 818 रन जुटाए हैं। वह पिंडली की चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच मैचों में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का कमाल रवींद्र जडेजा ने किया है। जडेजा ने आरसीबी के विरुद्ध 22 पारियों में 18 शिकार किए। वह अब राजस्तान टीम का हिस्सा हैं। उनके बाद सीएसके के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो हैं। ब्रावो ने 17 पारियों में 17 विकेट अपने नाम किए।

More From Author

अम्बिकापुर हवाई सेवा पर सांसद चिंतामणि का स्वागत, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से भेंट

बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है हैदराबाद की पिच, लखनऊ के खिलाफ घर में दहाड़ेगी सनराइजर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.