आज का राशिफल (7 अप्रैल 2026): मेष राशि में बढ़ेगी सक्रियता, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का पुरस्कार

मेष
7 अप्रैल
के दिन मेष राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता हासिल होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मैरिड जातकों की लव लाइफ अच्छी रहेगी।

वृषभ
7 अप्रैल का दिन कुछ बड़े खर्चे लेकर आ सकता है। आपका आर्थिक बजट हिल सकता है। आज के दिन समय और धन दोनों को सोच-समझकर खर्च करें। कुछ वृषभ राशि के जातक शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

मिथुन
7 अप्रैल के दिन ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। दिन के मध्य में गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको कुछ बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क
7 अप्रैल के दिन कर्क राशि का समय मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन के अंत में पैसों के लेन-देन से बचें। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशियां रहेंगी।

सिंह
7 अप्रैल के दिन सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज में पैसे खर्च हो सकते हैं। सिंह राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

कन्या
7 अप्रैल के दिन पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आपकी कमाई के साधन में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मन चाहा लाभ होगा।

तुला
7 अप्रैल के दिन तुला राशि वालों को दिन की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से हट सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक
7 अप्रैल के दिन वृश्चिक राशि वालों का समय मिला-जुला रहने वाला है। इस दिन की शुरुआत में नौकरी करने वाले जातकों पर काम का दवाब रहेगा। इस दौरान आपको सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

धनु
7 अप्रैल के दिन आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। दिन के दौरान आप संतान की किसी बात से परेशान रहेंगे। दिन के मध्य में किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है।

मकर
7 अप्रैल के दिन मकर राशि वालों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज के दिन आपको किसी काम में सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ
7 अप्रैल के दिन परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। दिन के बीच में नौकरी करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे। कुछ खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है।

मीन
7 अप्रैल के दिन मीन राशि वालों को सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में पैसे खर्च हो सकते हैं। जिससे आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा।

More From Author

दल बदल लेते हैं पर दिल नहीं बदलता, राजस्थान की पूर्व सीएम ने बाहरी नेताओं पर कसा तंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.