PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स ने रचा जीत का सिलसिला, बल्लेबाजों के दम पर हैट्रिक पूरी

चंडीगढ़ 
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगा दी है। पंजाब ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 220 रनों का टारगेट चेज करते हुए छह विकेट से विजयी परचम फहराया। यह पंजाब द्वारा चेज किया गया दूसरा सबसे बड़ा टारगेट है। मुल्लापुर के मैदान पर कप्तान श्रेयस अय्यर समेत तीन खिलाड़ियों ने पंजाब के लिए अर्धशतक जमाया। अय्यर 33 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के जमाए। प्रियांश आर्य (20 गेंदों में 57) और प्रभसिमरन सिंह (25 गेंदों में 51) ने पंजाब को जबर्दस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। प्रियांश सातवें ओवर में आउट हुए। उन्होंने पांच चौके और इतने ही सिक्स लगाए। प्रभसिमरन ने नौवें ओवर में विकेट गंवाया। उनके बल्ले से चार चौके और चार सिक्स निकले। कूपर कोनोली (11) सस्ते में आउट हुए। पंजाब को तीनों झटके शिवांग कुमार ने दिए। ऐसे में अय्यर ने नेहल वढेरा (14) के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप की। उन्होंने शशांक सिंह (नाबाद 14) के साथ 26 रन जोड़कर पंजाब को जीत की दहलीज पार कराई।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-17 में शनिवार (11 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ। मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस मैच में पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की। मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 220 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 18।5 ओवर में हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 33 बॉल पर नाबाद 69 रन बनाए। पंजाब किंग्स की मौजूदा सीजन में तीसरी जीत रही।

पंजाब किंग्स की मौजूदा आईपीएल सीजन में शुरुआत शानदार रही। पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पराजित किया था, जबकि कोलकाता नाइट राइर्स (KKR) संग उसका मुकाबला बारिश के चलते धुल गया। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हाथों हार मिली, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को उसने शिकस्त दी थी।

प्रभसिमरन-प्रियांश भी चमके
रनचेज में पंजाब किंग्स की शुरुआत धमाकेदार रही। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह के बीच पहले विकेट के लिए 38 गेंदों पर 99 रनों की पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी के दौरान प्रियांश ने सिर्फ 16 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली। स्पिनर शिवांग कुमार ने प्रियांश को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। प्रियांश ने 20 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और पांच चौके शामिल रहे।

शिवांग कुमार ने इसके बाद प्रभसिमरन सिंह को अपनी फिरकी में फंसाया, जो अर्धशतक पूरा कर चुके थे। प्रभसिमरन ने 4 छक्के और 4 चौके की मदद से 25 गेंदों पर 51 रन बनाए। शिवांग कुमार ने फिर कूपर कोनोली (11 रन) को पवेलियन रवाना किया, जो बड़ा शॉट मारना चाहते थे। यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर और 'इम्पैक्ट सब' नेहाल वढेरा (14 रन) ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की, जिसने मैच को पंजाब किंग्स की तरफ पूरी तरह झुका दिया।

ऐसी रही सनराइजर्स हैदराबाद की पारी
मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 219 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद तूफानी रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बीच 49 गेंदों पर 120 रनों की पार्टनरशिप हुई। अभिषेक ने 5 चौके और 5 छक्के की मदद से सिर्फ 18 बॉल पर फिफ्टी जमा दी। इस पार्टनरशिप को शशांक सिंह ने तोड़ा, जिन्होंने हेड का विकेट लिया। हेड ने 5 चौके और तीन छक्के की मदद से 23 बॉल पर 38 रन बनाए। शशांक सिंह ने फिर 9वें ओवर में अभिषेक शर्मा को भी आउट किया।

अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और पांच चौके शामिल रहे। इसके बाद हेनरिक क्लासेन और कप्तान ईशान किशन के बीच तीसरे विकेट के लिए 47 रनों की पार्टनरशिप हुई। ईशान 27 रनों के निजी स्कोर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। अनिकेत वर्मा कुछ खास नहीं कर पाए और 18 रन बनाकर रन आउट हुए। सलिल अरोड़ा ने भी निराश किया और वो 9 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। हेनरिक क्लास आउट होने वाले छठे बल्लेबाज रहे। क्लासेन को जेवियर बार्टलेट ने आखिरी ओवर में आउट किया। क्लासेन ने 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 बॉल पर 39 रन बनाए। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने दो विकेट झटके।

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 25 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 मुकाबले जीते। जबकि पंजाब किंग्स को 8 मैचों में सफलता नसीब हुई। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

हैदराबाद vs पंजाब h2h
कुल IPL मैच: 25
हैदराबाद ने जीते: 17
पंजाब ने जीते: 8

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट सब: जयदेव उनादकट

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब: नेहाल वढेरा

More From Author

यात्रियों के लिए खुशखबरी: दुर्ग से हावड़ा तक स्पेशल ट्रेन, सफर होगा आसान

कूनो में खुशखबरी: मादा चीता गामिनी ने दिए 4 शावकों को जन्म, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.