सारा और अर्जुन पहुंचे महाकाल के दर, 1700 करोड़ के पार धुरंधर ने टेका माथा

उज्जैन 

धुरंधर: द रिवेंज फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म धुरंधर और उसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज की सफलता के बाद वह इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान बना चुकी हैं. इसी बीच सारा हाल ही में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. सारा अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने गुलाबी साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। 

महाकाल मंदिर में परिवार संग की पूजा
मंदिर में दर्शन के बाद पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैंने भगवान से कोई खास चीज नहीं मांगी, बस हेल्थ, धन और सफलता की कामना की है. वहां जाकर बहुत अच्छा महसूस हुआ. मैं शब्दों में इसे बयां नहीं कर सकती. दिल खुश हो गया.” आज सारा की मां का जन्मदिन भी है. जब उनसे पूछा गया कि क्या इस वजह से मंदिर आई हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हम दिन देखकर आशीर्वाद लेने नहीं आते, हम हर दिन भगवान का आशीर्वाद लेते हैं. लेकिन हां, आज का दिन हमारे लिए बहुत शुभ है। 

अगली फिल्म को लेकर सस्पेंस बरकरार
फिल्म धुरंधर 2 की बड़ी सफलता के बाद सारा अर्जुन के अगले प्रोजेक्ट को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए ऊपर की ओर इशारा किया. उनका मतलब था कि वह अपने भविष्य को भगवान शिव पर छोड़ चुकी हैं। 

अगले प्रोजेक्ट पर दिया जवाब
'धुरंधर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद अब सबकी नजरें सारा के अगले प्रोजेक्ट पर हैं. जब पत्रकारों ने उनसे उनके फ्यूचर प्लान और अगली फिल्म के बारे में सवाल किया, तो सारा ने मुस्कुराते हुए आसमान की तरफ इशारा कर दिया. इस पर जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सब कुछ महाकाल के भरोसे छोड़ दिया है, तो उन्होंने सिर हिलाते हुए  'जी' कहा। 

धुरंधर की धुआंधार कलेक्शन जारी
'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मज़बूत पकड़ बनाए रखी है और चौथे हफ्ते में भी इसकी सफलता का सिलसिला जारी है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, रणवीर-सारा की इस फिल्म ने दुनिया भर में कुल 1,671.26 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसमें से 1,263.26 करोड़ रुपये भारतीय बाजार से आए हैं, जबकि विदेशों से इसकी कमाई 408 करोड़ रुपये रही है। 

अब यह फिल्म, वीकेंड के अंत तक दुनिया भर में 1,700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. यह दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म के तौर पर 'पुष्पा 2: द रूल' (1,742 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ने के करीब पहुंच रही है। 

कौन हैं सारा अर्जुन? 
बता दें कि सारा अर्जुन मशहूर साउथ एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं. सारा ने अपने करियर की शुरुआत महज एक टॉडलर (नन्हीं बच्ची) के तौर पर की थी और 6 साल की उम्र से पहले ही वह 100 से ज्यादा विज्ञापनों में नजर आ चुकी थीं. उन्हें घर-घर में पहचान 'क्लिनिक प्लस' के विज्ञापन से मिली थी. इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म 'देइवा थिरुमगल' और मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. अब मात्र 20 साल की उम्र में रणवीर सिंह के साथ 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों (2025 और 2026) में काम करके उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बना ली है। 

क्या अब मधुबाला बनेगी सारा अर्जुन?
फिलहाल खबरें हैं कि सारा अर्जुन एक बड़ी बायोपिक में नजर आ सकती हैं, जिसमें वह दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला का किरदार निभा सकती हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. कुछ अन्य रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस भूमिका के लिए किसी और एक्ट्रेस से भी बात चल रही है। 

More From Author

वास्तु शास्त्र: पेड़ों को काटते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना घर में बढ़ सकता है वास्तु दोष

मई में 7 दिन नहीं चलेगी भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, रेलवे ने बताया नया शेड्यूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.