चिली गार्लिक लच्छा पराठा रेसिपी: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा पराठा

नाश्ते में अगर कुछ नया और चटपटा मिल जाए, तो दिन बन जाता है। अक्सर हम रेस्टोरेंट में लच्छेदार चिली गार्लिक पराठा देखकर सोचते हैं कि इसकी ढेरों परतें घर पर कैसे बनाई जाएं। आपकी इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए कुकिंग एक्सपर्ट वृत्ता साहनी ने एक बेहद आसान रेसिपी साझा की है। इस पराठे की खासियत इसका 'मैजिक बटर' है।

यहां बटर में लहसुन, चिली फ्लेक्स और अजवाइन का बेमिसाल संगम होता है। खास 'स्ट्रिप कटिंग' तकनीक का इस्तेमाल करके आप बिना किसी झंझट के घर पर ही एकदम क्रिस्पी और लच्छेदार पराठा तैयार कर सकते हैं। चाहे सुबह का नाश्ता हो या रात का खाना, मक्खन में डूबा सुनहरा पराठा हर किसी का दिल जीत लेगा।
चटपटा बटर मिश्रण बनाने का तरीका

चटपटा बटर मिश्रण बनाने का तरीका
इस पराठे की जान इसका खास मिश्रण है। सबसे पहले एक बाउल में 100 ग्राम पिघला हुआ मक्खन लें। इसमें 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन, 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, 1 छोटा चम्मच कोई भी गरम मसाला या ओरिगैनो और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं। नमक स्वादानुसार डालें। इन सबको अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।

आटा और लोई का चुनाव
इस पराठे के लिए आप सामान्य गेहूं का आटा या मैदा इस्तेमाल कर सकते हैं। आटे को थोड़ा नरम गूंथें और 10 मिनट के लिए रेस्ट पर छोड़ दें। इसके बाद एक बड़ी लोई लें और उसे सूखे आटे की मदद से सामान्य रोटी की तरह पतला और गोल बेल लें।

लेयरिंग और स्ट्रिप कटिंग तकनीक
बेली हुई रोटी पर तैयार किया हुआ गार्लिक बटर का मिश्रण चम्मच की मदद से चारों तरफ अच्छी तरह फैलाएं। अब इसके ऊपर थोड़ा सा सूखा आटा छिड़कें, इससे पराठे की परतें आपस में चिपकेंगी नहीं। अब एक चाकू या पिज्जा कटर की मदद से रोटी को पतली-पतली लंबी पट्टियों में काट लें। यह लच्छा पराठा बनाने का सबसे मॉर्डन और आसान तरीका है।

'रोल' बनाने का अनोखा तरीका
इन कटी हुई पट्टियों को एक के ऊपर एक रखते हुए इकट्ठा करें और फिर उन्हें गोल घुमाते हुए एक जलेबी जैसा आकार दें। इसे हल्का सा दबा दें ताकि यह फिर से लोई जैसा दिखने लगे। वृत्ता साहनी के अनुसार, इस तरीके से पराठे में ढेर सारे लच्छे निकल कर आते हैं।

टॉपिंग और फाइनल बेलना
अब इस लोई के ऊपर थोड़ी सी कलौंजी, कटी हुई हरी मिर्च और ताजा धनिया लगाएं। इसके ऊपर हल्का सूखा आटा छिड़कें और बेलन से हल्के हाथों से बेल लें। ध्यान रहे, ज्यादा जोर लगाकर न बेलें वरना लच्छे दब सकते हैं।
यूं बनाना होगा लच्छेदार पराठा

क्रिस्पी होने तक सेंकें
तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें। पराठे को तवे पर डालें और दोनों तरफ से घी या बटर लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। जैसे-जैसे पराठा सिंकता जाएगा, उसकी परतें अपने आप खुलने लगेंगी और लहसुन की लाजवाब खुशबू आपके पूरे घर में महक उठेगी।

More From Author

महंगाई भत्ते में देरी से बढ़ी चिंता, 8वें वेतन आयोग की बैठक पर नजर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की जीत, SRH के खिलाफ सबसे बड़ा चेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.