आयुष शेट्टी का शानदार सफर, एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

निंगबो (चीन)

 बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स फाइनल में भारतीय शटलर आयुष शेट्टी को चीन के दूसरी वरीयता प्राप्त शी यू की से हार का सामना करना पड़ा। रविवार को सीधे गेम में शिकस्त के साथ आयुष का सफर उपविजेता के तौर पर समाप्त हुआ। निंगबो ओलंपिक सेंटर में खेले गए फाइनल में विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज 20 वर्षीय भारतीय शटलर को मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन यू की के हाथों 8-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, सिल्वर मेडल के साथ आयुष साल 2018 में एचएस प्रणॉय के बाद इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप में पोडियम पर जगह बनाने वाले पहले भारतीय मेंस सिंगल्स खिलाड़ी बन गए हैं।

आयुष शेट्टी
सेमीफाइनल में कुनलावुत विटिडसर्न को हराया था
सेमीफाइनल में थाईलैंड के मौजूदा चैंपियन कुनलावुत विटिडसर्न पर मिली जीत के साथ ही, आयुष बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय मेंस सिंगल्स खिलाड़ी (कुल मिलाकर तीसरे खिलाड़ी) बन गए थे। अगर आयुष फाइनल जीतते, तो दिनेश खन्ना की बराबरी कर लेते, जो 1965 में मेंस सिंगल्स चैंपियन बने थे।कर्नाटक के कारकला के पास स्थित एक छोटे से शहर सानूर के रहने वाले यूएस ओपन 2025 के चैंपियन आयुष का यह सफर किसी फिल्मी कहानी के जैसा रहा है, जिन्होंने फाइनल तक

पहुंचने के रास्ते में टूर्नामेंट में कई बड़े उलटफेर किए।
कुछ ऐसा रहा इस टूर्नामेंट में आयुष का सफर
आयुष शेट्टी का दिग्गज खिलाड़ियों को हराने का सिलसिला पहले दौर से ही शुरू हो गया था, जहां उन्होंने ली शी फेंग को चौंकाते हुए मात दी, जो दुनिया के नंबर 7 खिलाड़ी और मौजूदा एशियन गेम्स चैंपियन थे। इसके बाद उन्होंने ची यू जेन पर जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहां उन्होंने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड नंबर-4 जोनाथन क्रिस्टी को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 कुनलावुत

विटिडसर्न को खिताबी रेस से बाहर कर दिया।
विमेंस सिंगल्स फाइनल में एन से-यंग ने वांग झीयी को 21-12, 17-12, 21-18 से हराकर एकमात्र बड़ा खिताब भी अपने नाम कर लिया, जो अब तक उनके पास नहीं था। 24 वर्षीय एन से यंग बैडमिंटन इतिहास की पहली विमेंस सिंगल खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने खेल के सभी बड़े खिताबों का करियर स्वीप पूरा किया, उन्होंने ओलंपिक गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप, वर्ल्ड टूर फाइनल्स, ऑल इंग्लैंड ओपन, एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में खिताब अपने नाम किया है।

लेखक के बारे मेंराहिल सैयदराहिल सैयद नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह स्पोर्ट्स सेक्शन के साथ जुड़े हुए हैं। राहिल क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, हॉकी, रेसलिंग, बैडमिंटन आदि सभी प्रकार के खेलों को कवर करते हैं। खेल से जुड़ी किसी भी प्रकार की खबर को दर्शकों तक सबसे पहले पहुंचाना इनकी प्रायोरिटी होती है। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से राहिल फरवरी 2023 में जुड़े थे। संस्थान में अपनी जर्नी के दौरान इन्होंने आईपीएल, 2023 का वनडे वर्ल्ड कप, 2024 का टी20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी कवर की है। इसके अलावा इन्होंने 2024 का यूरो कप, कोपा अमेरिका 2024 और फुटबॉल के अन्य बड़े टूर्नामेंट भी कवर किए हैं। टेनिस में ऑस्ट्रेलिया ओपन, विंबलडन जबकि ओलंपिक 2024 जैसे बड़े इवेंट्स भी कवर कर चुके हैं। पत्रकारिता का अनुभव- 2021 में राहिल ने डिजिटल पत्रकारिता का अपना सफर तेज तरार न्यूज चैनल से शुरू किया था। जहां उन्होंने सभी प्रकार की बीट पर काम किया था, जिसमें क्राइम, मनोरंजन, खेल आदि सभी बीट शामिल थीं। उसके बाद उन्होंने 2022 की शुरुआत में स्पोर्ट्जविकी जॉइन किया था। स्पोर्ट्जविकी में राहिल मुख्य रूप से क्रिकेट पर खबरें बनाते थे। इनको डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल हो गए हैं। राहिल सैयद ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी हॉनर्स किया है। उसके बाद उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया था

More From Author

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने मार गिराया बड़े कैडर का आखिरी ACM

यूनेस्को में शामिल लवाश ब्रेड, जानिए इसकी खासियत और बनाने का तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.