नवागत एसपी प्राची सिंह के सामने अपराध नियंत्रण बड़ी चुनौती

अंबेडकरनगर

आईपीएस प्राची सिंह ने 28वें पुलिस अधीक्षक के रूप में रविवार की सुबह कमान संभाल ली। इसके बाद कपड़ा व्यवसायियों से हुई लूट की घटना के बारे में मातहतों से जानकारी ली। यहां से सीधे घटनास्थल पहुंच गईं। वहां सभी बिंदुओं पर संबंधित पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। साथ ही शीघ्र राजफाश के निर्देश दिए। वहीं, निवर्तमान पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के देवरिया स्थानांतरित होने पर विदाई दी गई।

लखनऊ में 32वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक पद पर तैनात रहीं प्राची सिंह की शनिवार को यहां पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती मिली। यहां तैनात रहे अभिजित आर. शंकर को देवरिया के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।

रविवार की सुबह प्राची सिंह ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। वह जिले की तीसरी महिला पुलिस अधीक्षक हैं। इसके पहले 2011 में वीना भूकेश व 2018 में शालिनी की तैनाती की गई थी। कार्यभार संभालने के बाद नवागत एसपी जहांगीरगंज के बिड़हर घाट पहुंचीं।

पुलिस चौकी के निकट हुई लूट की घटना के बारे में क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह व निरीक्षक संतोष सिंह से जानकारी ली। एसपी ने कहा कि लूट में शामिल बदमाश किसी भी सूरत में बचने नहीं चाहिए। उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करें।

वहीं, पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में निवर्तमान पुलिस अधीक्षक को विदाई दी गई। मातहतों ने उनके कार्यों की प्रशंसा व सुखद भविष्य की कामना की। एएसपी हरेंद्र कुमार, श्यामदेव, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर नितीश तिवारी, टांडा के शुभम कुमार, भीटी के लक्ष्मीकांत आदि ने प्रतीक चिह्न व पुष्पगुच्छ भेंट किया।

नई एसपी के सामने ये चुनौतियां
नवागत एसपी के सामने दो कपड़ा व्यवसायियों से 18.40 लाख की लूट का राजफाश, लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण बड़ी चुनौती है। आलापुर और राजेसुल्तानपुर में दो दिनों में सात घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

इसके अलावा अकबरपुर कोतवाली में पखवारे भर पूर्व अलग-अलग गांवों में चोरी की घटना को अंजाम चोर दे चुके हैं। इसी के साथ जिला मुख्यालय समेत टांडा, जलालपुर समेत अन्य प्रमुख कस्बों में जाम की समस्या से निपटना, साइबर थाना समेत जिले के अन्य थानों में दर्ज साइबर ठगी और महिला अपराधों से संबंधित घटनाओं का राजफाश चुनौती होगी।

More From Author

6 लाख 82 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली 4.40 करोड़ रुपये की छूट

नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 की स्वीकृति ऐतिहासिक पहल, बोले मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.