वास्तु शास्त्र के अनुसार मायके और ससुराल से किन चीजों को लाना होता है अशुभ, जानें जरूरी नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, विवाहित महिलाओं को मायके से ससुराल आते समय कुछ विशेष चीजों को अपने साथ नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से पति और परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पति को भी ससुराल से कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र और शनि ग्रह खराब हो सकते हैं। जो आगे चलकर घर में अशांति और पैसे की दिक्कत का कारण बनते हैं। आइए वास्तु गुरु मान्या जी से जानते हैं कि ससुराल और मायके से किन चीजों को लेने से बचना चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक्स सामान
इलेक्ट्रॉनिक सामान का संबंध राहु से माना गया है। अगर आप ससुराल से बिना वजह या मुफ्त में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान लेते हैं, तो आपको राहु का दोष का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपके अप्रत्याशित खर्चे बढ़ते हैं।

काले कपड़े या कंबल
काले रंग का रिश्ता शनिदेव से होता है। ऐसे में ससुराल वालों से उपहार के रूप में कोई भी काला कपड़ा या कंबल नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में संघर्ष बढ़ सकता है और काम में रुकावट आने लगती है।

मायके से झाड़ू नहीं लाना चाहिए
झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में मायके से झाड़ू लाना मतलब अपनी संपत्ति और समृद्धि को खतरे में डालना। माना जाता है कि झाड़ू लाने से घर की बरकत रुक जाती है।

लोहा और नुकीली वस्तुएं
महिलाओं को मायके से कभी भी चाकू, कैंची या कोई भी नुकीली चीज नहीं लेनी चाहिए। ऐसा करने से रिश्तों में कड़वाहट आती है। इसके अलावा ससुराल से लोहे का भारी सामान मुफ्त में लेने से अचानक दुर्घटना का कारण बन सकता है।

पहने हुए जूते न लें
किसी के पहने हुए जूते लेना मतलब उसके संघर्ष और बुरी किस्मत को अपनी तरफ आकर्षित करना। किसी के पुराने जूते लेने से राहु खराब होता है। जिससे आपको करियर में समस्या का सामना करना पड़ता है।

पुरानी किताबें या अखबार
महिलाओं को अपने मायके से कभी भी रद्दी या पुराने अखबार या किताबें अपने साथ नहीं लानी चाहिए। इसे आप अपने घर की अव्यवस्था अपने ससुराल चली आती है। इसके कारण आपको भ्रम और निर्णय लेने में समस्या होने लगती है।

 

More From Author

चेन्नई में स्पिन का इम्तिहान, ऋतुराज गायकवाड़ बनाम शुभमन गिल आमने-सामने

अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत पर दबाव, जीत जरूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.