नेहरू नगर चौराहे पर गंदगी का अंबार, हाट खत्म होने के बाद भी सफाई नदारद

हाट खत्म, गंदगी बरकरार! नेहरू नगर चौराहे पर कचरे का अंबार, सफाई व्यवस्था की खुली पोल

भोपाल
 बुधवार हाट के अगले दिन गुरुवार को नेहरू नगर चौराहे की तस्वीर ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। चौराहे और आसपास की सड़कों पर सब्जियों के पत्ते, खराब सब्जियां और प्लास्टिक कचरा बिखरा पड़ा रहा। सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे रहे, लेकिन सफाई के इंतजाम नजर नहीं आए।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर की सफाई व्यवस्था किस तरह प्रभावित हो रही है, इसकी बानगी नेहरू नगर चौराहे पर साफ दिखाई दी। यहां से गुजरने वाले राहगीर और स्थानीय लोग गंदगी देखकर हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने नाराजगी जताते हुए कहा, “हमने पहली बार देखा है कि बुधवार हाट के अगले दिन चौराहे का ऐसा हाल है। आमतौर पर सुबह तक पूरा क्षेत्र साफ हो जाता था।”

सड़क किनारे फैले सब्जियों के अवशेष और कचरे से दुर्गंध तथा आवागमन में परेशानी की आशंका बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान नगर निगम ने वैकल्पिक सफाई व्यवस्था क्यों नहीं की?

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल सफाई कराने और भविष्य में हाट के बाद नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

हड़ताल अपनी जगह, लेकिन शहर की सफाई और नागरिकों की स्वच्छता की जिम्मेदारी आखिर किसकी?

 

More From Author

कुर्सी छोड़ किसानों के बीच पहुंचे रायसेन कलेक्टर, खेती-किसानी पर खुलकर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.