सोने में गिरावट का बड़ा झटका, ₹1.23 लाख पर पहुंचा भाव; आगे कितनी गिरेगी कीमत?

मुंबई 

 सोने के भाव में आज भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर आज सोने का वायदा भाव 3.42% गिरकर 1,23,092 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले सोना 127548 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ रहा था। यानी आज मार्केट खुलते ही सोना 3,456 रुपये टूट गया। डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा दिया है।

वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 1.24% गिरकर 3,676.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले सत्र के दौरान, यह सितंबर 2025 के बाद के अपने सबसे निचले स्तर तक पहुंच गया था। दिसंबर डिलीवरी के लिए US गोल्ड फ्यूचर्स 1.67% गिरकर 3,679.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

क्या अभी और टूटेंगे भाव? सोने के लिए 3,500 डॉलर अहम स्तर
कोटक नियो के हेड ऑफ कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, फिलहाल बाजार में कैश जुटाने की होड़ मची है। निवेशक सोना-चांदी, शेयर और क्रिप्टोकरेंसी जैसे एसेट से पैसा निकालकर अमेरिकी डॉलर में लगा रहे हैं। डॉलर इंडेक्स 104 के करीब पहुंच गया है, जो 19 महीने का हाई है। दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका भी लगभग पूरी तरह बाजार में शामिल हो चुकी है।

दूसरी ओर अमेरिकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। इससे निवेशकों के लिए सोने के मुकाबले बॉन्ड आकर्षक हो रहे हैं। जबकि, टेक्नोलॉजी और AI कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण निवेशक दूसरे एसेट में भी बिकवाली कर रहे हैं। इसका असर सोने पर भी पड़ा है।

सोने के लिए 3,500 डॉलर अहम स्तर
अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, सोने के लिए 3,500 डॉलर प्रति औंस पहला अहम सपोर्ट है। इसके नीचे 3,400-3,500 डॉलर का मजबूत सपोर्ट जोन है। इस स्तर पर सोने में खरीदारी लौटती है या नहीं, इस पर बाजार की आगे की दिशा निर्भर करेगी। हालांकि, जब तक कीमतों में पलटने के संकेत नहीं मिलते, तब तक सोने में गिरावट का ट्रेंड बना रह सकता है।
निवेशकों को जल्दबाजी में खरीदारी से बचने की सलाह

अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, फिलहाल बाजार में बिकवाली का दबाव इतना ज्यादा है कि ओवरसोल्ड होने के बावजूद कीमतें गिर सकती हैं। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचना चाहिए। सोने-चांदी में गिरावट थमने के लिए पहले दैनिक चार्ट पर मजबूती के संकेत मिलने जरूरी हैं।
आज मार्केट खुलते ही गिर गए सोने-चांदी के भाव
भारत के प्रमुख शहरों सर्राफा बाजारों में 20 नवंबर के सोने-चांदी के रेट

नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव: ₹122680/10 ग्राम

नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव: ₹112457/10 ग्राम

मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव: ₹122900/10 ग्राम

मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव: ₹112658/10 ग्राम

बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव: ₹123060/10 ग्राम

बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने का भाव: ₹112805/10 ग्राम

कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव: ₹122800/10 ग्राम

कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव: ₹112567/10 ग्राम

हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव: ₹123160/10 ग्राम

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने का भाव: ₹112897/10 ग्राम

चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव: ₹123330/10 ग्राम

चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव: ₹113035/10 ग्राम

More From Author

मारीच रूपी दुर्जनों के मुंह से अंतिम समय में निकलता है राम नाम : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार का शिक्षा सुधार पर फोकस, 26 कसौटियों पर परखी गई बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.