मनकामेश्वर मंदिर के पुनरुद्धार कार्य को शीघ्र पूरा करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जन सहयोग से किये जा रहे मनकामेश्वर भगवान के मंदिर का पुनरुद्धार कार्य आगामी दो माह में पूरा करायें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंदिर पुनरुद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर को व्यवस्थित व सौन्दर्यीकृत किये जाने की भी बात कही। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के भगवान मनकामेश्वर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंदिर पुनरूद्वार कार्य में जन सहयोग हेतु साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि बड़े कार्य भी जन सहयोग से हो सकते हैं। उन्होंने अपेक्षा की कि लोगों का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर को व्यवस्थित कर पूरा परिसर सुंदर बनाया जायेगा तथा पार्किंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जायेगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शहर के ह्रदय स्थल में स्थित भगवान मनकामेश्वर मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है, इसमें सभी सहभागी बनें। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने मुक्त हस्त से जन सहयोग की राशि के चेक दिये। नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध जन, व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे।

रिवर फ्रंट फेज-2 कार्यों का किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बीहर रिवर फ्रंट के फेज – टू अन्तर्गत पचमठा से कोतवाली घाट कार्य का निरीक्षण किया तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

 

More From Author

श्रमिक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास: श्रमोदय मॉडल आईटीआई बना सफलता की नई पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में कहा- बाबा साहब आंबेडकर को कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.