फरवरी का महीना लगते ही ठंड का असर कम, हफ्तेभर छाएंगे बादल

भोपाल

फरवरी का महीना लगते ही ठंड का असर कम हो गया है, इस पूरे हफ्ते मध्य प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनने वाली है। हवाओं का रूख बदलने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 2 से 4 फरवरी तक पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में बादल छाएंगे और बारिश होगी। 2 दिन बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री तक वृद्धि और फिर 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने से 2 से 4 फरवरी तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाने के साथ गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। बारिश के शुरू होते ही सर्द हवाएं चलेंगी और तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी।

क्या कहता है एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में नया पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के पास द्रोणिका के रूप , पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप और हरियाणा एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में प्रेरित चक्रवात मौजूद है। उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। इसके अतिरिक्त एक प्रति चक्रवात तेलंगाना पर बना हुआ है। हवाओं का रुख भी दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। अभी दो दिन तक रात के तापमान में वृद्धि की संभावना कम है लेकिन दो तीन फरवरी को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने पर बादल छाने के आसार हैं।

 4 फरवरी तक बादल बारिश

    फरवरी के पहले सप्ताह में रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा।

    2 फरवरी को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास और आगरमालवा में बारिश के आसार है।

    2 फरवरी से ठंड का असर बढ़ेगा, तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है।

    3 फरवरी को कई जिलों बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।कहीं कहीं घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कई शहरों का तापमान 7 डिग्री से नीचे जा सकता है।

10 साल का ट्रेंड…दिन गर्म, रातें ठंडी और बारिश भी प्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो फरवरी महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। इस दौरान बारिश का ट्रेंड भी देखा गया है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार रहेगा। जबकि रात का तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है।

More From Author

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल और कैमरे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध , लोगों द्वारा इसका पालन नहीं किया जा रहा

पहली बार उद्यमी बनने वाली महिला को 2 करोड़ का टर्म लोन, लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.