छत्तीसगढ़-रायगढ़ में मिला बर्ड फ्लू का केस

रायगढ़।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में बर्ड फ्लू के मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य भर में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। राज्य में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है।

राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन करते हुए सभी कलेक्टरों और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने, सतर्कता बरतने और बायोसिक्योरिटी निर्देशों का पालन के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश के रायगढ़ जिले स्थित शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के मामले की पुष्टि हुई है। 30 जनवरी 2025 को कुक्कट पालन प्रक्षेत्र में बड़ी संख्या में पक्षियों की अकस्मिक मृत्यु की सूचना के बाद, पशु चिकित्सकों की एक टीम गठित की गई थी। जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल ने 31 जनवरी को बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि की है।

मुर्गी, अंडे और आहार समेत सामान भी नष्ट  
संचालक पशु चिकित्सक सेवाएं के निर्देश पर बर्ड फ्लू के रोकथाम के लिए रायगढ़ जिले में प्रभावित कुक्कट पालन प्रक्षेत्र के एक किलोमीटर क्षेत्र को संक्रमित जोन घोषित कर कुक्कट, अंडे, आहार और अन्य सामग्रियों को नष्ट किया गया है। प्रभावित क्षेत्र के 1 से 10 किलोमीटर के दायरे को सर्वलेंस जोन घोषित कर पोल्ट्री और अंडे की दुकानों को बंद कर दिया गया है और सीरो सर्वलेंस कार्य शुरू कर दिया गया है।

पोल्ट्री प्रोडक्ट की आवाजाही प्रतिबंधित
जिला प्रशासन रायगढ़ की ओर से कुक्कुट पालकों को भारत सरकार की ओर से निर्धारित दरों पर मुआवजा देने के निर्देश भी दिए गए हैं। रायगढ़ कुक्कुट प्रक्षेत्र में इन्फेक्टेड जोन से पोल्ट्री प्रोडक्ट की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट किट का उपयोग भी करने कहा गया है।

आम जनता से अपील
संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं की ओर से आम जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि संक्रामित क्षेत्र में सभी आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है। पोल्ट्री उत्पादों का सेवन स्वच्छता और सावधानी से किया जा सकता है, क्योंकि ये पोषण से भरपूर होते हैं और कुपोषण दूर करने में मदद करते हैं। उन्होंने  कहा कि यह भी सुनिश्चित किया है कि राज्य के अन्य हिस्सों में बर्ड फ्लू के मामलों की कोई सूचना नहीं मिली है।

क्या इंसान भी हो सकते हैं संक्रमित?
एवियन एनफ्लूएंजा एक घातक संक्रामक रोग है, जो पक्षियों में फैलता है। हालांकि अब तक भारत में इस वायरस के मानवों में संक्रमण का कोई मामला नहीं देखा गया है। फिर भी वायरस के लक्षण और संक्रमण के जोखिम को लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

More From Author

एनजीटी ने केंद्र से पूछा-मच्छर रोकने जल निकायों में क्यों छोड़ी जा रहीं आक्रामक मछलियां

विराट कोहली की फैन फॉलोइंग देख पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हुए हैरान, बोले- इज्जत इसको बोलते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.