जापान यात्रा में उम्मीदों से बढ़कर मिली सफलताएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश के संदर्भ में जापान यात्रा में कई मायनों में उम्मीदों से बढ़कर सफलताएँ मिली हैं। जापान यात्रा के दौरान अनेक सेक्टर में निवेश के लिए उद्योगपतियों ने अपनी रुचि दिखाई है। ऑटोमोबाइल एवं उससे जुड़ी कंपनियों एवं विशेष रूप से कपास उत्पादन के क्षेत्र में निवेशक रेडीमेड गारमेंट को लेकर आगे आए हैं। रेडीमेड गारमेंट उद्योग क्षेत्र में जापान के सबसे अमीर उद्योगपति ने मध्यप्रदेश में निवेश पर रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे पास विभिन्न सेक्टर में दोनों ही प्रकार के कुशल एवं अकुशल मानव संसाधन उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को कैबिनेट बैठक के पहले मंत्रि-परिषद के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें निहित प्रावधानों का हमें अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। कई सेक्टर में हम इस पर काम भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर केंद्रित है। युवा, गरीब, किसान और महिला इन चार बिंदुओं पर हम पहले से ही काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बजट में रेलवे सेक्टर मध्यप्रदेश को कई सौगातें मिली हैं। औद्योगिक विस्तारीकरण के लिये हमें एक नई लाइन की खोज पर ध्यान देना होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 11 जनवरी 2024 से 26 जनवरी 2025 तक संचालित जनकल्याण अभियान में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण के जो परिणाम प्राप्त हुए हैं, वह उत्साह जनक हैं। अभियान में प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों एवं वार्ड में कुल 30 हजार 716 शिविरों में 42.96 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 41.71 लाख आवेदन स्वीकृत किये जा चुके हैं। आयुष्मान भारत योजना के सर्वाधिक 9.91 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, इनमें से 9.81 लाख स्वीकृत किये गये। सर्वाधिक आवेदनों में 8.64 लाख आवेदन चालू खसरा/खतौनी, 3.24 लाख चालू नक्शा की प्रतिलिपियों, 2.7 लाख नो डयूज प्रमाण-पत्र, 2.2 लाख निर्माण श्रमिक पंजीयन और 1.27 लाख आवेदन नक्शा शुद्धिकरण के लिये स्वीकृत हुये हैं। भोपाल में सर्वाधिक आवेदन2.40 लाख, छिंदवाड़ा 2.18 लाख, उज्जैन 2.13, इन्दौर 1.20 और मुरैना 1.19 लाख प्राप्त हुए। हमें इस दिशा में और काम करना होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर के कारण राजस्व अधिकारी जुडिशरी में व्यस्तता और राजस्व के रोजमर्रा कार्यों के बीच संतुलन रखने में कठिन महसूस करते हैं, इस पर विचार किया जाना है। कुछ राजस्व अधिकारियों को कलेक्टर के साथ लॉ एंड ऑर्डर के लिए और कुछ अधिकारियों को राजस्व के काम के लिए के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान योजना के अंतर्गत 99% आवेदन स्वीकृत करने को बड़ी उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऊर्जा के क्षेत्र में सोलर एनर्जी के शहरी और कृषि पंप के नए कनेक्शन की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि 3 साल में ही लक्ष्य पूरा करना होगा।

 

More From Author

महाशक्तिशाली लेजर वेपन की फायरिंग का अमेरिका ने जारी किया फोटो

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में हुआ पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी और एनटीपीसी में बिजली क्रय करने का अनुबंध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.