धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, 3 युवकों की मौत

धमतरी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई हैई, जबकि एक घायल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह घटना कुरुद थाना क्षेत्र के कॉलेज मोड़ के पास घटी है. घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

जानकारी के अनुसार, घटना कुरुद थाना क्षेत्र के चर्रा गांव की है. चार नाबालिग लड़के ट्रैक्टर के इंजन पर सवार होकर तेज रफ्तार से कृषि महाविद्यालय की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने ट्रैक्टर को कट मारने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा इतना भयावह था कि तीन लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक लड़का घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है.

हादसे के बाद सवाल यह उठ रहा है कि आखिर नाबालिगों को ट्रैक्टर चलाने की अनुमति कैसे मिली? ट्रैक्टर की चाबी उन्हें किसने दी? क्या वाहन मालिक ने लापरवाही बरती?

More From Author

भारत को रूस से S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम चौथा स्क्वॉड्रन साल के अंत तक मिल जाएगा

मेले में बंटी खीर खाने के बाद सभी फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार, प्रसाद खाने से 250 लोग बीमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.