मंत्री जायसवाल ने लोगों से अपील की है कि वे खादी और स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान करें

भोपाल
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने लोगों से अपील की है कि वे खादी और स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान करें। राज्य मंत्री जायसवाल ने भोपाल स्थित मृगनयनी, कबीरा और विंध्यावैली स्टोर का निरीक्षण कर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने जनता से शुद्ध और उत्कृष्ट खादी व स्वदेशी उत्पाद अपनाने का अनुरोध किया।

राज्य मंत्री जायवाल ने कहा कि उत्कृष्ट खादी व स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य जनता को उत्कृष्ट खादी व स्वदेशी उत्पादों के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस अभियान के तहत लोगों को खादी और स्वदेशी उत्पादों के फायदों के बारे में बताया जा रहा है। इन उत्पादों को अपनाने से न केवल हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि हमारे देश और प्रदेश के कारीगरों और किसानों को भी लाभ होगा। जनता को खादी और स्वदेशी उत्पादों के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में प्रदर्शनियां, सेमिनार और कार्य-शालाएं शामिल होंगी।

अभियान का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि खादी और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से हम अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सकते हैं और अपने कारीगरों और किसानों को भी लाभ पहुंचा सकते हैं।

 

More From Author

युवा केवल अपने लिये नहीं, परिवार के लिए नहीं राष्ट्र और समाज के लिये कार्य करें- मंत्री सारंग

CM साय आज राजधानी रायपुर के डुंडा स्थित अशोका पाम मिडोज कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.