महाकुंभ स्नान से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, हादसे में सांसद पप्पू यादव की भतीजी की मौत

नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुए एक सड़क हादसे में बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की भतीजी की मौत हो गई। यह हादसा महाकुंभ स्नान से लौटते समय हुआ। मृतक भतीजी का नाम डॉ. सोनी यादव है। सोनी अपनी बुआ और अन्य रिश्तेदारों के साथ कार से महाकुंभ स्नान के लिए जा रही थीं।

पूरे परिवार में शोक का माहौल
लौटते वक्त उनकी कार सड़क पर खड़े गिट्टी लदे ट्रक से टकरा गई, जिससे वह हादसे का शिकार हो गईं। इस दर्दनाक दुर्घटना में सोनी समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गई। सांसद पप्पू यादव अपनी भतीजी की मौत से गहरे सदमे में हैं और फफक-फफक कर रो पड़े। पूरे परिवार में इस घटना से शोक का माहौल है।

घटना में 4 लोगों की मौत
दरअसल, अररिया जिले की डॉ. सोनी यादव अपनी बुआ, एक असिटेंट, एक परिचित एमआर और ड्राइवर के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर वापस बिहार जा रही थीं। इसी दौरान गाजीपुर के बिरनो थाना के पास उनकी कार हाइवे के साइड में खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया और कार में बैठे चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस का बयान
गाजीपुर पुलिस के जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा गाजीपुर के बिरनों थाने के वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर हुआ। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। मृतक बिहार के अररिया जिले के पलासी थाना इलाके रहने वाले थे। सभी लोग प्रयागराज से महाकुंभ में स्नान करने के बाद कार से वापस घर जा रहे थे। इस हादसे में एक शख्स घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

More From Author

मुख्यमंत्री साय से नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष डॉ वी नारायणन ने की मुलाक़ात

संभल हिंसा के मामले में बड़ा खुलासा: दुबई से गुलाम को मिला था संदेश, नहीं होना चाहिए मस्जिद का सर्वे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.