ओंकारेश्वर मंदिर में अब ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग से होंगे दर्शन, फर्जी प्रोटोकॉल पर कसेगी नकेल

खंडवा
ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था की आड़ में चलने वाले फर्जीवाड़े पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने विशेष दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया है। अब इसके लिए स्लॉट सिस्टम लागू किया गया है। दो-दो घंटे के चार स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर श्रद्धालु सुबह 7 से नौ बजे, सुबह 10 से दोपहर 12 बजे, दोपहर दो से चार बजे, सायं छह बजे से आठ बजे तक दर्शन कर सकेंगे।

शनिवार-रविवार बंद रहेगी ऑनलाइन बुकिंग सुविधा
विशेष दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ममलेश्वर झूला पुल द्वार से प्रवेश मिलेगा। शनिवार और रविवार को ऑनलाइन बुकिंग बंद रहेगी। विशेष दर्शन के लिए श्रद्धालु आधार के माध्यम से अपनी पसंद का स्लॉट चुन सकेंगे।
इसकी बुकिंग मंदिर ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी। 300 रुपये प्रति दर्शनार्थी के हिसाब से शुल्क भी लिया जा सकता है। बता दें, यहां विशेष दर्शन के लिए अग्रिम बुकिंग की व्यवस्था पहले से लागू है।
पहले बुकिंग के बाद दिनभर में कभी भी दर्शन कर सकते थे, लेकिन अब यह अवधि दो घंटे तय कर दी गई है। पर्व पर दर्शनार्थियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा दो से तीन गुना बढ़ जाती है।
इससे आम लोगों को दर्शन करने में चार से पांच घंटे कतार में लगना पड़ता है। कतिपय पंडे-पुजारी और कर्मचारी वीआईपी दर्शन व प्रोटोकॉल के नाम पर इसका लाभ उठाने से दर्शन व्यवस्था गड़बड़ा रही थी।

 

More From Author

इंदौर और उज्जैन से आने वाली बसें, हलालपुर बस स्टैंड पर ही रुकेंगी, पीएम मोदी आज आएंगे भोपाल

10 साल पहले बनाए गए आधार कार्ड अपडेट करवा लें नहीं तो उनके कार्ड होंगे सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.